आपके सितारेः बुधवार, 21 जनवरी 2026 का राशिफल

21 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 20, 2026 - 23:16
 0
आपके सितारेः बुधवार, 21 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में साथी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ सहकर्मियों का समर्थन भी मिलेगा। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग रहेगा। बिजली आधारित कार्यों से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ
भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-
चतुर बुद्धि से कार्य निकालने में सफलता मिलेगी। वस्त्र एवं शौक-श्रृंगार से जुड़े कारोबार में आय में वृद्धि होगी। पूर्व निवेश से आर्थिक लाभ संभव है। नया काम या कारोबार आरंभ करने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-
कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे। कला एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतिभा और वाणी-कौशल का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। अच्छी डील मिलने से अनियोजित खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-
अटके अधूरे कार्य पूरे होंगे। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवहारकुशलता से विरोधी भी पक्ष में आ सकते हैं। राजनीतिक संपर्क लाभदायक रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। चतुर बुद्धि और अनुशासन से परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में सफलता संभव है। नौकरी में कार्य सुचारू रहेगा। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। मित्रों और शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहायता संभव है। कोई पुराना परिचित मददगार सिद्ध हो सकता है। परिवार संग मनोरंजक समय और रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-
अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का योग बन रहा है। शिक्षा एवं शिक्षण कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में सुख-साधनों का आगमन संभव है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सामंजस्य रहेगा। नौकरी में मिला-जुला परिणाम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जेरिम कलर
भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-
किसी कारणवश कार्यों में रुकावट आ सकती है, प्रबंधन क्षमता और प्राथमिकता से कार्य करना लाभदायक रहेगा। साहसिक कार्यों और खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन संभव है। किराना कारोबार से आर्थिक लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-
अचानक बनी परिस्थिति से महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है, किंतु दिन के उत्तरार्ध में गति आएगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभदायक सौदा संभव है। रचनात्मक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-
करियर में लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं। टेंडर या सरकारी प्रयासों में कामयाबी संभव है। किसी मित्र या सगे संबंधी से भेंट होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ :-
कार्ययोजना को बेहतर ढंग से लागू करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी पुराने परिचित या मित्र से सहयोग प्राप्त होगा, किंतु अति-विश्वास से बचाव आवश्यक है। गूढ़ विद्याओं में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-
कई क्षेत्रों से लाभ प्राप्त होगा। लगन और प्रयास से विपरीत परिस्थितियाँ भी अनुकूल बनेंगी। नौकरी में सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। साहसिक निर्णय संभव है। पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-22 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः चतुर्थी अर्द्धरात्रि 02:28 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशिः कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 02:27 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान शाम 05:38 बजे तक, उपरांत परिघ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:09 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:53 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 02:40 बजे से अर्द्धरात्रि 02:28 बजे तक।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor