आपके सितारेः मंगलवार, 08 जुलाई 2025 का राशिफल

08 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 7, 2025 - 23:19
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 08 जुलाई 2025 का राशिफल


मेष – व्यापार से जुड़े लोग अन्य कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे भविष्य में परेशानी आ सकती है। कोई भी सरकारी काम करते समय नियमों का पालन जरूर करें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा कि जरूरी कामों की एक सूची बनाकर उन्हें समय पर पूरा किया जाए। पारिवारिक रिश्तों में अगर कुछ दूरियां थीं तो आज खत्म हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – बिजनेस में कुछ नए प्रोडक्ट शामिल करने से मुनाफा बढ़ सकता है। इससे प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर लोग बातों से प्रभावित होंगे। हालांकि किसी भी हालात में गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो हालात बिगड़ सकते हैं। दिन व्यापार के लिहाज से फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन – अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न किया जाए। मेहनत ही सबसे बड़ा सहारा है। बिना मेहनत के काम अधूरा रह सकता है। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। दिन थोड़ा हल्का लगेगा। किसी से उधार लेने से बचा जाए, क्योंकि लौटाना मुश्किल हो सकता है। खर्च और कर्ज की योजना पहले से बनाकर चलना उपयोगी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – समझदारी से विरोधियों को मात देने में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती का माहौल बनेगा। यात्रा के दौरान कुछ जरूरी जानकारी भी मिल सकती है। हालांकि कोई पुरानी गलती सामने आने पर सफाई देनी पड़ सकती है या माफी मांगनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – जीवनसाथी की सलाह किसी फैसले में मदद करेगी। ऑफिस में लोग व्यवहार और आकर्षण से प्रभावित होंगे। घर में सुख-सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी और रुका हुआ काम माता-पिता के आशीर्वाद से पूरा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताकर संतोष मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – पूरे आत्मविश्वास से किसी काम की शुरुआत होगी और उसमें सफलता की उम्मीद है। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी विवाद में पड़ने से पहले दोनों पक्षों को ध्यान से सुनना बेहतर रहेगा। बिना सोचे समझे दूसरों के मामलों में दखल देने से बचा जाए। लक्ष्य पर फोकस बना रहे।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला – कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक मनमुटाव दूर होकर रिश्तों में फिर से मिठास आ सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी से मदद मांगने पर सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक कलह का समाधान निकल आएगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक – रचनात्मक काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। साझेदारी में बनाई गई योजना सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को भरोसेमंद परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने लक्ष्य में सफलता न मिलने से हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन छात्रों के लिए दिन राहतभरा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु – किसी से पैसा उधार लेने से बचा जाए, वरना लौटाना मुश्किल हो सकता है। विदेश व्यापार से लाभ की संभावना है। प्रियजनों को खुश करने की कोशिशें सफल होंगी। बजट बनाकर चलने से भविष्य के लिए बचत हो सकेगी। किसी पारिवारिक मुद्दे पर सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर – आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन से जुड़े मामलों में पक्ष में फैसला हो सकता है। काम से जुड़ी कुछ नई योजनाएं बनेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बिना मांगे सलाह न दी जाए, वरना उलझन हो सकती है। बच्चों को दी गई जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाई जाएगी।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ – पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद पक्ष में जा सकता है। व्यापारी वर्ग अपनी कुछ योजनाएं फिर से शुरू करेंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी। काम में प्रगति होगी और मन प्रसन्न रहेगा। किसी जरूरी फैसले में सोच समझकर कदम उठाया जाए।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन – व्यक्तित्व में निखार आएगा और किसी मनोकामना की पूर्ति पर धार्मिक कार्यक्रम या यात्रा में भागीदारी रहेगी। किसी एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सफलता मिल सकती है। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में मुनाफा होगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

 

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित | - मोबाइलः 9893118788

 

-09 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी अर्द्धरात्रि 01:36 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र कल तड़के 04:50 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म रात्रि 10:09 बजे तक, तत्पश्चात इंद्र योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:32 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: आषाढ़ चौमासी चौदस।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः भद्रा अर्द्धरात्रि 01:36 से अपराह्न 01:55 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कल प्रात: 04:50 बजे पर समाप्त।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor