आपके सितारेः बुधवार, 30 जुलाई 2025 का राशिफल
30 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा, कमाई बनी रहेगी। कुछ अप्रत्याशित लाभ की संभावना भी है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है। सेहत के प्रति सतर्कता रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण अटका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। अचानक धनलाभ के संकेत हैं। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। प्रबंधन क्षमता प्रभावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक योजना सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में टीम के साथ तालमेल बनाना आवश्यक होगा क्योंकि कार्यभार अधिक रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा भाग्यशाली अंक- 2
कर्क :- सोच-समझकर कोई बड़ा निर्णय लें। निजी और व्यावसायिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में आर्थिक निर्णय लेते समय सावधानी आवश्यक है। तकनीकी समस्याएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। अनावश्यक खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी भाग्यशाली अंक- 4
सिंह :- नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की स्थिति अनुकूल रहेगी, अधिकारी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। विदेश से लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा, ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कोई शुभ समाचार प्रसन्नता देगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता संभव है। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों से दूर रहें। कानूनी मामलों में परेशानी आ सकती है। किसी पड़ोसी से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- व्यापार में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्कता आवश्यक है, बाहरी खानपान से बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना है। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। वाहन सुख और भौतिक साधनों का आगमन संभव है।
भाग्यशाली रंग- धूमल भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में उन्नति और सफलता के संकेत हैं। कार्य में गंभीरता आवश्यक है, तकनीकी समस्याओं से काम अटक सकता है। घर के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी हो सकती है। कोई इच्छा पूर्ण होने से संतुष्टि मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- अचानक कार्यभार बढ़ सकता है जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। खर्च में वृद्धि के योग हैं, बजट के अनुसार कार्य करना उचित रहेगा। प्रेम संबंधों में समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पिता को लाभ व सम्मान प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 12
Top of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-31 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: सप्तमी कल प्रात: 04:58 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 11:15 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:41 बजे तक, तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य कल तड़के 04:32 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:43 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:07 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: गोस्वामी तुलसीदास जयंती।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।
Bottom of Form