आपके सितारेः बुधवार, 03 जून 2026 का राशिफल और गुरुवार, 04 जून 2026 का पंचांग

03 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 2, 2026 - 22:18
Jun 2, 2026 - 22:53
 0
आपके सितारेः बुधवार, 03 जून 2026 का राशिफल और गुरुवार, 04 जून 2026 का पंचांग

मेष :- कुछ काम मन मुताबिक पूरे हो सकते हैं। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में सामान्य लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ेगी। खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन आराम की कमी महसूस हो सकती है। बिजनेस में बड़ा आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं और नए सौदे पक्ष में आ सकते हैं। करियर में सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कामकाज धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। पैसों को लेकर राहत मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। बिजनेस में पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है, किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यापार में पुराने संपर्क फायदा पहुंचा सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप के कामों से बड़ा मुनाफा हाथ लगेगा और नए ग्राहकों से संबंध मजबूत होंगे। करियर में पदोन्नति के साथ-साथ नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

कर्क :- किसी पुराने तनाव में कमी आएगी। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति सामान्य रहेगी। धन से जुड़ा कोई रुका काम आगे बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में साथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है। बिजनेस में चल रही मंदी दूर होगी और नए ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग- जामुनी | भाग्यशाली अंक- 4

सिंह :- आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऑफिस में काम की तारीफ हो सकती है। कारोबार में सामान्य लाभ होगा। प्रेम संबंधों में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत भी साथ देगी। बिजनेस में अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे पुरानी योजनाएं दोबारा गति पकड़ेंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- काम ज्यादा और समय कम महसूस हो सकता है। किसी जरूरी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। खानपान में लापरवाही न करें। बिजनेस में पैतृक संपत्ति या भूमि-भवन से जुड़े मामलों में बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें, खुद को भी तनाव से बचाएं।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कामकाज अपनी रफ्तार से चलता रहेगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी। करियर में सहकर्मियों के सहयोग से कोई जटिल प्रोजेक्ट आसानी से पूरा हो जाएगा, जिससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं बहुत लाभदायक रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। नौकरी और व्यापार में धैर्य से काम लें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। रिश्तों में बातचीत बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। करियर में वाणी और व्यवहार कुशलता से नए रास्ते खुलेंगे, नौकरी में वेतन वृद्धि की बात आगे बढ़ सकती है। बिजनेस में पैसों की आवक बहुत अच्छी रहने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- लंबे समय से रुका कोई काम पूरा हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। घर का माहौल भी अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। करियर में निर्णय लेने की क्षमता में बड़ा सुधार होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में योजनाएं सटीक बैठेंगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। दफ्तर में किसी भी तरह के विवाद से बचना ही समझदारी होगी। बिजनेस में कोई भी नया निवेश करने से बचें, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में स्थिति बेहतर रहेगी। धन लाभ के छोटे अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। करियर में मनचाही प्रगति होगी और लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत और बेहतर हो जाएगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- कुछ काम आसानी से पूरे होंगे तो कुछ में इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरी में ध्यान लगाकर काम करें। पैसों को लेकर समझदारी दिखाने की जरूरत है। परिवार का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी हर फैसले का सम्मान करेगा। बिजनेस में पिता या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बड़ा मुनाफा हाथ लगेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-04 जून 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह - ज्येष्ठ (अधिक)

पक्ष – कृष्ण।

तिथि: चतुर्थी रात्रि 11:30 बजे तक, उपरांत पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रातः 07:41 बजे तक धनु, उपरांत मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र कल तड़के 03:41 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल प्रातः 09:03 बजे तक, उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:44 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:09 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor