आपके सितारेः बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का राशिफल और गुरुवार, 29 अक्टूबर का पंचांग
28 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि के जातकों को अपनों के साथ बड़प्पन का व्यवहार बनाए रखना होगा। स्वार्थ और संकीर्णता के कारण व्यक्तिगत रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पूरी सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदार लोगों का सानिध्य बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस तेजी से बढ़ेगा। वरिष्ठों से अच्छा तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 5
वृषभ :- सभी कामकाजी प्रयास आज पूरी तरह पक्ष में बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी से सामंजस्य रखेंगे। प्रेम और स्नेह के मामलों को बल मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- व्यवसाय पर फोकस तेजी से बढ़ेगा। रचनात्मक गतिविधियों में विशेष रुचि लेंगे। बचत व संग्रह के प्रयास बल पाएंगे। परिवार के मांगलिक कार्यों में प्रमुखता से हिस्सा लेंगे। घर पर अतिथियों का आगमन होना पूरी तरह संभव है। परिजनों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा, जिससे इच्छित परिणाम पाकर उत्साहित रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 4
कर्क :- योग्य जातकों को करियर और व्यापार में काफी आकर्षक प्रस्ताव मिलने वाले हैं। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बनाए रखेंगे। आधुनिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा देंगे। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले सभी रचनात्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएंगे। कलात्मकता को बल मिलेगा। व्यवसाय में पूरी तरह प्रभावी रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 1
सिंह :- वाणी और व्यवहार में अत्यधिक विनम्रता बनाए रखें। रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी, इसलिए किसी भी प्रकार की बहस और विवाद में पड़ने से बचें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, सूझबूझ से आगे बढ़ें। संबंधों को पूरी शिद्दत से निभाने का प्रयास करेंगे। नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे। पेशेवर मामलों पर ध्यान बढ़ाएं। तैयारी और स्मार्ट वर्किंग पर बल दें। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 8
कन्या :- औद्योगिक कार्यों में काफी आगे रहेंगे। लेनदेन के कार्यों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे। आर्थिक अनुकूलन बना रहेगा। व्यावसायिक लाभ और कारोबार को संवारने की स्थिति काफी बेहतर होगी। पूरे उत्साह व अनुशासन से कार्यों को गति देंगे। विभिन्न वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे, जिससे आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
तुला :- सत्ता और प्रशासन से संबंध काफी मजबूत होंगे। सभी प्रबंधकीय कार्य पूरी तरह पक्ष में बनेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे, जिससे उल्लेखनीय प्रदर्शन बना रहेगा। सहकर्मियों के साथ एक-दूसरे के प्रति समर्थन का भाव रखेंगे। पद और प्रभाव में वृद्धि होगी। करियर और व्यापार में योजनाओं को अच्छी गति देंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- विविध मामलों में पूरी सरलता से आगे बढ़ेंगे। भाग्य का पक्ष बेहतर बना रहने से करियर और कारोबार की योजनाएं अच्छी गति लेंगी। व्यावसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा और किसी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे। कारोबार में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा, जिससे साख मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 5
धनु :- भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। भावनात्मक चर्चा में सजगता रखेंगे और सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। विनय और विवेक से विपरीत स्थितियों को भी अनुकूल कर लेंगे। कार्यव्यवस्था का उल्लंघन करने से बचें और रूटीन संवारें। किसी भी तरह की बहस और विवाद को टालें। सेहत के प्रति सजग रहें और लोगों पर बहुत जल्द भरोसा न करें।
भाग्यशाली रंग- काला | भाग्यशाली अंक- 6
मकर :- उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में काफी प्रभावी रहेंगे। सभी के साथ सहयोग और सहकार का भाव बनाए रखेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपसी सामंजस्य पर बल देंगे और विवेकपूर्ण निर्णय लेंगे। वाणिज्यिक संबंधों का पूरा लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में उत्साह रखेंगे, जिससे नेतृत्व क्षमता संवर पाएगी। विविध कार्यों में अच्छी तेजी दिखाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में थोड़ी दबाव की स्थिति बनी रह सकती है। जिम्मेदार लोगों से भेंट-मुलाकात बढ़ाएं। हालात को देखते हुए सामंजस्य पर जोर दें और परिस्थिति के अनुरूप ही निर्णय लें। कामकाजी चर्चा और संवाद पर फोकस बढ़ाएं। किसी भी तरह के अतिरिक्त दबाव और जोखिम से बचें। मेहनत और लगन से आगे बढ़ें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- प्रिय मित्रों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। करीबियों का पूरा समर्थन बना रहेगा। कारोबार में सफलता का प्रतिशत काफी बेहतर रहेगा। परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। तथ्यों पर अधिक ध्यान देंगे। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-29 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – कार्तिक।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: चतुर्थी रात्रि 10:09 बजे तक उपरांत पंचमी रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 10:06 बजे तक वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र पूर्वाह्न 11:11 बजे तक उपरांत मृगशिरा रहेगा।
योगः परिघ अर्द्धरात्रि 12:06 बजे तक शिव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:26 बजे
सूर्यास्तः सायं 05:38 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: करवा चौथ, रोहिणी व्रत, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।