आपके सितारेः सोमवार, 08 सितम्बर 2025 का राशिफल
08 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कारोबार व्यापार करने वालों की कमाई अच्छी रहेगी। साथ में घर के रखरखाव और व्यवस्था पर धन खर्च होगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और सामाजिक क्षेत्र में विशेष सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- रचनात्मक काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है। वस्त्र और सुख साधन प्राप्ति के योग हैं। भाई की सलाह तरक्की का कारण बनेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य और स्नेह बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कार्यक्षेत्र में बनाई गई योजना का पूर्ण लाभ मिलेगा। वरिष्ठजन का साथ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना होगा। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में पिता से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- लंबे समय से लंबित काम पूरे हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा होगी। जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित होगी और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन व्यस्तता में बीतेगा। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। वाद-विवाद से बचें। पड़ोसियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा। जीवन में सुखद अनुभव होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा और सभी कार्य पूरे होंगे। प्रभाव और लाभ बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को पैसों के मामले में उलझन हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- आय के नए स्रोत बनते नजर आएंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है। पिता के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति विवाद की स्थिति पक्ष में मुड़ सकती है। छात्रों को वरिष्ठों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में नयापन भविष्य में लाभ देगा। निवेश के लिए दिन उत्तम है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे और मित्रों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना आवश्यक है, अन्यथा मानसिक कष्ट हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा निर्णय लिया जा सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। एक साथ कई कार्य हाथ में लेने से नुकसान संभव है। आय के नए स्रोत विकसित करने के प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- व्यापार संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। खानपान में लापरवाही न करें और परिवार का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- जोखिम वाले कार्यों से बचना होगा। पारिवारिक मामलों में शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़ी यात्राएं सुखद और सफल रहेंगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी से मन प्रसन्न रहेगा। पुण्य कार्य होने की संभावना है। शाम का समय मित्रों और परिवार के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-09 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया शाम 06:28 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 06:07 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड रात्रि 11:59 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:01 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:30 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: द्वितीया श्राद्ध।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूल: शाम 06:07 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: उत्तर दिशा।