आपके सितारेः शनिवार, 13 सितम्बर 2025 का राशिफल

13 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 12, 2025 - 22:26
 0
आपके सितारेः शनिवार, 13 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- घर की व्यवस्था और रखरखाव पर ध्यान रहेगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उत्साहपूर्वक भागीदारी होगी। रोजगार क्षेत्र में सुधार के योग हैं और नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव होंगे। ऐसा कार्य संभव है जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- लव लाइफ में प्रेम और सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। शाम का समय कारोबार के लिहाज से लाभकारी रहेगा, आर्थिक लाभ संभव है। पिता की सेहत नरम रह सकती है। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :- वाहन पर धन खर्च हो सकता है, अचानक खराबी से परेशानी संभव है। परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्यों के प्रति लगनशीलता रहेगी और रुके कार्य पूरे होते देख संतोष मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता संभव।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- पारिवारिक संपत्ति विवाद का समाधान वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से संभव। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग लाभ देगा। छात्रों को उच्च शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाइयों और मित्रों की मदद से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में फायदा होगा।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से कार्य करना होगा। वाद-विवाद से दूरी आवश्यक। तकनीकी समस्याओं का सामना संभव। मन अशांत रह सकता है और नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभ का अवसर मिलेगा लेकिन अपेक्षा से कम।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :- आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु नई योजनाओं पर कार्य संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। लव लाइफ शुभ रहेगी। पिता से पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- विरोधियों और शत्रुओं को मात देने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में लाभकारी अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए अच्छा मौका संभव।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार संभव। व्यस्तता के बीच चाहतों और शौक पूरे करने का अवसर मिलेगा। नया कार्य या नई योजना भाग्य के सहयोग से सफल होगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक। छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में सफलता।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

धनु :- पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल जरूरी। किसी विषय को लेकर तनाव संभव। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक। मेहमान का आगमन खुशी और तनाव दोनों लाएगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- दिन उलझन भरा और तनावपूर्ण हो सकता है। नौकरी में कार्य से जुड़ी उलझन संभव। आर्थिक योजनाओं को सावधानी से लागू करना आवश्यक। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :- पिता और घर के बड़ों से लाभ मिलेगा। चिंता और उलझन का निदान संभव। कार्यक्षेत्र में कार्य बेहतर ढंग से पूर्ण होंगे। विचारों और योजनाओं को सम्मान मिलेगा। मन संगीत और मनोरंजन में लगेगा। यात्रा का संयोग बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भाग्य का सहयोग मिलेगा। निकट पड़ोसी से सहयोग संभव। दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक। खान-पान में लापरवाही न करें। लव लाइफ में प्रियजन की नाराजगी संभव, समझदारी से स्थिति सँभालें।

भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788

-14 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: अष्टमी कल तड़के 03:06 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 08:03 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र प्रातः 08:41 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र प्रातः 07:35 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि कल प्रातः 04:55 तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से मध्याह्न 12:40 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:04 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:24 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: अष्टमी श्राद्ध, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, जीवित्पुत्रिका व्रत, अष्टमी रोहिणी, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।

विशेष दिवस: हिंदी दिवस।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor