बरेली में फर्जी प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर गिरफ्तार

बरेली। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ यूनिट की गोपनीय सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी बरेली और थाना अलीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर धोखाधड़ी करने वाले देवेश पाठक नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली दस्तावेज और हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

Jun 5, 2025 - 21:57
 0
बरेली में फर्जी प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़, मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर शातिर गिरफ्तार
बरेली में पुलिस द्वारा गिरफ्तार फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाला सरगना।

नितिन कुमार, क्षेत्राधिकारी आंवला ने बताया कि आरोपी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाकर लोगों से अवैध वसूली करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना अलीगंज में मु.अ.सं. 170/25 के तहत बीएनएस की धारा 317(4), 318(4), 338, 336(3), 340(2) और आधार अधिनियम की धारा 36 में मुकदमा दर्ज किया है।

छापेमारी में बरामद सामग्री

आरोपी से 4 लैपटॉप,  2 प्रिंटर, 1 स्कैनर, 1 फिंगर स्कैनर, 2 थम्ब स्कैनर, 1 वेब कैमरा, 1 कीबोर्ड, 1 माउस, 4 फर्जी मुहरें (जनसेवा केंद्र व अन्य विभागों की) 1 मोबाइल, 1 टैबलेट, 6 सिम कार्ड, 1 पेन ड्राइव, 2 डोंगल, 2 चार्जर, 1 GPS डिवाइस,  फर्जी दस्तावेज, 14 वोटर कार्ड, 4 आधार कार्ड, 10 राशन कार्ड, 47 जन्म प्रमाण पत्र, 8 जाति प्रमाण पत्र 3 मूल निवास प्रमाण पत्र आदि बरामद किये गये हैं।

SP_Singh AURGURU Editor