दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, चार शव बरामद, दस के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद इलाके से बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल, न्यू मुस्तफाबाद इलाके में 4 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।

Apr 19, 2025 - 09:54
 0
दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, चार शव बरामद, दस के फंसे होने की आशंका

स्थानीय लोगों ने कहा है 20 से 25 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। एनडीआरएफ और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मलबे से 4 शव बरामद किए हैं। बचाव दल द्वारा राहत कार्य जारी है। यह घटना कैसे हुई इसका अभी पता नहीं चला है।

चार मंजिला इमारत गिरने की घटना न्यू मुस्तफाबाद के शक्ति विहार दयालपुर में की है। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 2:50 बजे फायर डिपार्टमेंट को बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली। उत्तर पूर्वी जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा ने बताया कि मलबे में 8 से 10 लोगों के अभी फंसे होने की संभावना है।