टीयर्स संस्थान में वन डे-फन डे का उल्लासपूर्ण आयोजन

आगरा। टीयर्स संस्थान में शनिवार को हर वर्ष की भांति इस बार भी बच्चों के लिए वन डे फन डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर रंग-बिरंगे उत्सव का केंद्र बन गया, जहां बच्चों ने पूरे मनोयोग से विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Apr 19, 2025 - 18:20
 0
टीयर्स संस्थान में वन डे-फन डे का उल्लासपूर्ण आयोजन
टीयर्स संस्थान में वन डे फन डे कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभावान बच्चे।

कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, पासिंग द पार्सल, और अंताक्षरी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने न केवल आनंद लिया, बल्कि आपसी सहयोग और सामूहिक भागीदारी का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे- म्यूजिकल चेयर: प्रथम – चाहत, द्वितीय-तन्वी, बैलून रेस: प्रथम – आतिफ, गुलजार, द्वितीय– यशिका, खुशी, पासिंग द पार्सल: प्रथम– विष्णु, अंताक्षरी: प्रथम– ग्रुप A (अंशुमन, अक्षय, रितेश, विष्णु, रोहित दिवाकर, गर्वित, दिव्यांश सक्सेना)।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह, आत्मविश्वास और खुशी देखने लायक थी। सभी दर्शकों और स्टाफ ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

संस्थान की निदेशिका डॉ. रीता अग्रवाल ने बताया कि वन डे फन डे का उद्देश्य इन विशिष्ट बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके आत्मबल को बढ़ाना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय पूरे स्टाफ के समर्पण और सहयोग को दिया।