आमिर खान की भांजी सहर हैं बेहद खूबसूरत, एयरपोर्ट पर पपाराजी देख शरमाई  

आमिर खान हाल ही परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने निकले तो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। साथ में गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट और उनका बेटा भी था, पर नजरें आमिर की भांजी सहर हेगड़े पर ठहर गईं। सादगी ने दिल जीत लिया और वह पपाराजी को देख शरमा गईं। साथ में आमिर की बहन निखत भी थीं।

Dec 26, 2025 - 21:51
 0
आमिर खान की भांजी सहर हैं बेहद खूबसूरत, एयरपोर्ट पर पपाराजी देख शरमाई  


मुंबई। आमिर खान भी फैमिली के साथ न्यू ईयर मनाने निकले हैं। उन्हें हाल ही फैमिली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। साथ में आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, उनका बेटा, एक्टर के भांजे इमरान खान और बहन निखत खान भी थीं। लेकिन इस दौरान निखत की बेटी पर सबकी नजरें ठहर गईं, जो रिश्ते में आमिर की भांजी लगती हैं। उनका नाम सहर हेगड़े है, और वह अकसर ही सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती के कारण चर्चा में रही हैं, पर वैसे लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

आमिर खान की भांजी सहर हेगड़े की सादगी और खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर भी उनकी ही चर्चा हो रही है। वहीं, गौरी स्प्रैट का बेटा भी पहली बार पब्लिक में नजर आया, पर सबकी नजरें तो सहर हेगड़े पर ही थीं।  

सहर हेगड़े जब एयरपोर्ट पर नजर आईं और उन्होंने पपाराजी को देखा तो शरमा गईं। उन्होंने हाथ से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की और मुस्कुराती रहीं। वहीं मां निखत खान बार-बार सहर को चेहरा दिखाने को कहती रहीं। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

आमिर चार भाई-बहन हैं, जिनमें निखत सबसे बड़ी हैं। उनकी एक और बहन फरहत खान दत्ता और भाई फैजल खान हैं। निखत ने पुणे बेस्ट फार्मासुटिकल कंपनी के सीईओ संतोष हेगड़े से शादी की थी, जिसके बाद उनका सरनेम खान से हेगड़े हो गया। शादी के बाद निखत सहर हेगड़े की मां बनीं। निखत के पति उम्र में उनसे 10 साल बड़े हैं और तलाकशुदा हैं। उनका पहली शादी से 10 साल का बेटा श्रवण है।
 
निखत से संतोष हेगड़े और उनका बेटा रणथंभौर टाइगर रिजर्व में मिले थे। फिर कुछ महीनों की कोर्टशिप के बाद आमिर की बहन निखत ने संतोष हेगड़े से शादी कर ली थी। निखत का सौतेले बेटे श्रवण के साथ भी अच्छा बॉन्ड है।

निखत की बेटी सहर की बात करें, तो वह मॉडल और प्रोड्यूसर हैं। वह अकसर मां निखत के साथ सेलिब्रिटी इवेंट्स में नजर आती रही हैं। सहर एक सिंगर भी हैं। उन्होंने इसी साल एक गाना 'फेथ' नाम से रिलीज किया था, जिसका लिंक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

सहर और निखत के अलावा, आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट और उनके बेटे पर भी सबकी नजरें रहीं। साथ ही इमरान खान भी नजर आए, जो लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं और कमबैक की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आमिर पूरे परिवार के साथ कहां न्यू ईयर मनाने जा रहे हैं। वैसे उनके साथ जुनैद और आइरा कहीं नजर नहीं आए, जो आमिर और रीना दत्ता के बच्चे हैं। वहीं बेटा आजाद भी नजर नहीं आया। वहीं, इमरान खान को लंबे समय बाद देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।