आगरा कॉलेज में संगीत, जूलॉजी व केमिस्ट्री की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

आगरा। आगरा कॉलेज के संगीत, जूलॉजी एवं केमिस्ट्री विभागों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने संबंधित सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर परीक्षा में सम्मिलित हों तथा विभागीय निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें।

Dec 22, 2025 - 16:50
 0
आगरा कॉलेज में संगीत, जूलॉजी व केमिस्ट्री की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां घोषित

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, घोषित प्रयोगात्मक परीक्षाएं निम्नलिखित हैं- बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (जूलॉजी) की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (केमिस्ट्री) की प्रयोगात्मक परीक्षा 26 दिसंबर 2025 एवं 27 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से होगी, जो बैचवार आयोजित की जाएगी।

वहीं बी.ए. प्रथम सेमेस्टर (रेगुलर एवं री-एग्जाम) के संगीत गायन विषय की बाह्य प्रयोगात्मक परीक्षा 6 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से संगीत विभाग, कक्ष संख्या 101 में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा संगीत विभागाध्यक्ष के निर्देशन में संपन्न होगी।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यार्थियों की समय पर उपस्थिति अनिवार्य है। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी अपने परिणाम के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रवेश पत्र अथवा परिचय पत्र के साथ आवश्यक सामग्री अवश्य लेकर आएं तथा परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।

कॉलेज की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए विद्यार्थी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

SP_Singh AURGURU Editor