आगरा में गुरु रविदास के रज कलश विभिन्न मंदिरों में ले जाए गए, भव्य स्वागत और आतिशबाजी, आठ को कैलाश महादेव मंदिर पर समरसता महायज्ञ

आगरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आगरा में धार्मिक, सामाजिक और आध्यात्मिक आयोजनों का सिलसिला तेज हो गया है। एक ओर 8 अगस्त को कैलाश महादेव मंदिर, यमुना तट पर आयोजित होने वाले 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया, वहीं दूसरी ओर बनारस से आए गुरु रविदास जी के पावन रज कलश का शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धापूर्वक दर्शन कराते हुए भव्य स्वागत किया गया।

Aug 6, 2026 - 18:04
 0
आगरा में गुरु रविदास के रज कलश विभिन्न मंदिरों में ले जाए गए, भव्य स्वागत और आतिशबाजी, आठ को कैलाश महादेव मंदिर पर समरसता महायज्ञ
गुरु रविदास महाराज के रज कलश को सिर पर धारण कर दीनदयाल मंडल में भ्रमण करते भाजपा के महानगर अध्य़क्ष राज कुमार गुप्ता।

गुरु रविदास जी के रज कलश का मंदिरों में दर्शन, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बनारस से आगरा पहुंचे पावन रज कलश का गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर की उत्तर विधानसभा के दीनदयाल मंडल क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। रज कलश लेकर पहुंचे रथ का बोदला चौराहे स्थित दयालेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रज कलश के दर्शन किए और आरती उतारी। इसके बाद रथ यात्रा को माता वैष्णो मंदिर, शिव शंकर मंदिर, हनुमान जी मंदिर, ईंट मंडी सहित विभिन्न मंदिरों में ले जाया गया। यात्रा का समापन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा और सेंट्रल पार्क पर दर्शन कार्यक्रम के साथ हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा के महानगर महामंत्री महेश शर्मा, अभियान संयोजक राहुल सागर, ओम प्रकाश चलनीवाले, पूर्व मंत्री डॊ. रामबाबू हरित, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, राहुल जैन, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, टीएन चौहान, हिमांशु मिश्रा, ओम प्रकाश दिवाकर, प्रवीणा राजावत, सुषमा जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

8 अगस्त को होगा 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ, 500 से अधिक श्रद्धालु देंगे आहुति

संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते रमेश कर्दम, अभिनव मौर्य एवं विजय सामा।

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा की ओर से गुरुवार को संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ के आमंत्रण पत्र का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों ने संत रविदास जी के समरसता, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

महासभा के अध्यक्ष रमेश कर्दम ने बताया कि 8 अगस्त को प्रातः 9 बजे कैलाश महादेव मंदिर, यमुना मैया के पावन तट पर 21 कुंडीय समरसता महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ में 500 से अधिक श्रद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित की जाएंगी। इसके बाद संत रविदास जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक दर्शन पर आधारित विचार गोष्ठी भी आयोजित होगी।

महासभा के सचिव अभिनव मौर्य और प्रचार प्रमुख विजय सामा ने भी आयोजन के बारे में जानकारियां दीं। आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में महासभा के संरक्षक मानसिंह चौधरी एवं मनोज राजौरा, संघटक मनमोहन निरंकारी, कोषाध्यक्ष सीए संजीव महेश्वरी, उपाध्यक्ष राकेश जाटव, स्वागत महामंत्री हर्ष दिवाकर, सह सचिव डॉ. मीनाक्षी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor