आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने खुद झाड़ू उठाकर दिया ‘सेवा ही स्वच्छता’ का संदेश

आगरा मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत श्रमदान के साथ की। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस विशेष अभियान के पहले दिन परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

Sep 25, 2025 - 12:07
 0
आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने खुद झाड़ू उठाकर दिया ‘सेवा ही स्वच्छता’ का संदेश
मेट्रो के अधिकारी मेट्रो स्टेशन के पास सफाई करते हुए ।

आगरा। आगरा मेट्रो अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत श्रमदान के साथ की। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे इस विशेष अभियान के पहले दिन परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान परियोजना निदेशक कार्यालय, डिपो परिसर, ताज ईस्ट गेट, कैप्टेन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड, ताज महल, डॉ. अंबेडकर चौक और मंकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए इस मुहिम में शामिल होने का आह्वान किया।

पीएम की ‘एक घंटा, एक साथ’ पहल से जुड़ा अभियान

यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक घंटा, एक साथ’ पहल के तहत यह पखवाड़ा मना रहा है। इस सप्ताह आगरा मेट्रो टीम द्वारा स्वच्छता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

MD का संदेश

UPMRCL के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा—
"यूपीएमआरसीएल स्थापना के समय से ही 'स्वच्छता ही सेवा' सिद्धांत का पालन करता आ रहा है। निर्माण चरण से लेकर संचालन तक, मेट्रो स्टेशनों की सफाई को भगवान की तरह माना जाता है। मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि वे अपने आसपास स्वच्छता को प्राथमिकता दें।"