अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने सजाया भव्य महाराजा अग्रसेन दरबार, विशिष्टजनों का किया गया सम्मान
आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव ताजनगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को विभिन्न स्थानों पर अग्रवाल समाज की संस्थाओं द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सबसे आकर्षण का केंद्र रहा अग्रवंश सेवा ट्रस्ट का आयोजन, जिसमें समाजसेवा, प्रतिभा और संस्कृति का अद्भुत संगम दिखाई दिया। वहीं प्रतापनगर और अग्रवन में भी महिलाओं और बच्चों की उत्सवी भागीदारी से जयंती पर्व का उल्लास चरम पर रहा। अग्रवाल संगठन रामबाग ने आज अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
अग्रवंश सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी स्वरूप की आरती
रविवार शाम दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में अग्रवंश सेवा ट्रस्ट द्वारा डॉ. विजय किशोर बंसल के मार्गदर्शन में महाराजा अग्रसेन का आकर्षक दरबार सजाया गया। महाराजा अग्रसेन स्वरूप पदमचंद गर्ग और महारानी माधवी स्वरूप श्रीमती पुष्पा गर्ग का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच मंचासीन कर 108 दीपों से महाआरती की गई।
समारोह में बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। समाज के 21 निर्धन बच्चों को एक वर्ष की फीस और 11 असहाय विधवाओं को गृहस्थी सामग्री की किट प्रदान की गई। विशिष्टजनों का सम्मान भी किया गया, जो इस प्रकार है-
अग्रवंश गौरव सम्मान : राकेश मंगल, डॉ. रीता अग्रवाल, अग्र भामाशाह सम्मान : सुरेश चंद्र अग्रवाल (बाड़ी वाले), अग्रवंश भूषण सम्मान : सुरेश चंद्र गर्ग (तपन ग्रुप), रमाशंकर अग्रवाल, प्रशांत मित्तल, राकेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल), नितेश अग्रवाल सर्राफ, मयंक अग्रवाल (एलाइन ऐड), सुधीर गर्ग गुड्डू (अध्यक्ष, खेरागढ़ नगर पालिका), उमेश गर्ग (एमकेजी कंप्यूटर), अजय बंसल, राहुल अग्रवाल (बाड़ी वाले), दिनेश अग्रवाल (अकाउंट्स होम)।
अग्रवंश सेवा श्री सम्मान : हेल्प आगरा, लोकहितम ब्लड बैंक, क्षेत्र बजाजा, समर्पण हॉस्पिटल, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल लोहामंडी, नेशनल चैंबर, सीए इंस्टीट्यूट आगरा ब्रांच, आगरा व्यापार मंडल और मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति।
कार्यक्रम में आयोजित डांडिया ने समां बांध दिया। 250 महिलाओं ने डांडिया स्टिक्स के साथ नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू भाई’ ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाजसेवी अग्रबंधुओं को जोड़ना और महाराजा अग्रसेन के विचारों पर चलकर जरूरतमंद अग्रबंधुओं की सेवा करना है।
कार्यक्रम का संचालन विदित सिंघल और विकास बंसल ‘लड्डू भाई’ ने किया। स्वागत व्यवस्था में दिनेश अग्रवाल, सुनील सिंघल, अंकुर अग्रवाल, अखिल बंसल, मनोज अग्रवाल (अछनेरा), ललिता अग्रवाल, सोनम बंसल, पूजा सिंघल, शिल्पी अग्रवाल, डिंपी सिंघल, दिशा गोयल और शालिनी बंसल शामिल रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. नितिका दास बंसल (जुडीशियल मजिस्ट्रेट), प्रो. गुंजन बंसल, शिक्षक लव अग्रवाल और ज्योतिषा मित्तल रहीं।
कार्यक्रम में सुनील विकल, संजय गोयल, सुरेश अग्रवाल, रीनेश मित्तल, युगल सिंघल भी मौजूद रहे।
प्रतापनगर में महिला संगीत और मेंहदी की रस्म
श्री अग्रवाल संघ प्रतापनगर जयपुर हाउस की ओर से रविवार को महिलाओं और बच्चों के लिए मेहंदी उत्सव एवं महिला संगीत का आयोजन हुआ। अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महामंत्री राजेश जिंदल, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल और समन्वयक गौरव बंसल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
लगभग छह सौ महिलाओं ने मेहंदी रचाई और मंगल गीतों के बीच भजन-संगीत से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सोमवार को ध्वजारोहण और शाम को शोभायात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली जाएगी। प्रतापनगर चौराहे पर 501 महिलाओं द्वारा महाआरती की जाएगी। शोभायात्रा का समापन लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में होगा।
29 सितंबर को सुरसदन में मुंबई के कलाकारों द्वारा “द ग्रेट महाराजा अग्रसेन शो” आयोजित होगा। मेहंदी उत्सव में मीना अग्रवाल, निधि बंसल, महक सिंघल, सुनीता गोयल, अंजलि बंसल, सारिका अग्रवाल, नीति गोयल, वंदना सिंघल, सपना गोयल, सीता गर्ग, शिखा, श्वेता, मोनिका, पिंकी, दीपा, कामिनी आदि मौजूद रहीं।
अग्रवन में श्री अग्रबन्धु सेवा ट्रस्ट का आयोजन
श्री अग्रबन्धु सेवा ट्रस्ट की सदस्याओं ने वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में मंगल गीतों और नृत्य के बीच मेहंदी उत्सव मनाया। संस्थापक अध्यक्ष वीके अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं सोलह श्रृंगार कर उत्सव में शामिल हुईं। सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर से अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की संख्या में वैश्य समाज के लोग शामिल होंगे।
23 सितंबर को सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन स्वरूप अमित अग्रवाल और महारानी माधवी स्वरूप रेखा अग्रवाल ने भागीदारी की।
संचालन आशा अग्रवाल ने किया। मुख्य रूप से मधुवाला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, कंचन मित्तल, केशव अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल, विक्की गर्ग, अमित ग्वाला, मनीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बॉबी जोनई आदि मौजूद रहे।
मेहंदी से रचे हाथ, महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ
शुभता और मंगलकामना की प्रतीक मेहंदी से हाथों को रचाकर अग्रवाल संगठन रामबाग की महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का उत्साह और उमंग के साथ शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि गीता गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम अग्र माता-पिता स्वरूप राम स्वरूप अग्रवाल और लीलावती अग्रवाल के हाथों में मेहंदी रचाई गई, जिसके बाद सभी सदस्याओं ने मेहंदी से अपने हाथों को सजाया। थाल सज्जा, मेहंदी और नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मेहंदी उत्सव में पायल बजनी लाडो, सासू जी ताना न मारो, हमरा गुलाबी दुपट्टा, बन्ने के नाम की जैसे गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर समां बाँध दिया। अध्यक्ष निशा सिंघल ने बताया कि 22 सितंबर को विनायक सेवा सदन, सब्जी मंडी रामबाग में हवन का आयोजन किया जाएगा, जबकि 23 सितंबर को चीनी का रोजा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में संयोजक राजेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गोपाल गर्ग, डॉ. जय कुमार गोयल, अंजली, मोहिनी, रेनू, स्वाती, जूली, सुनीता ब्रजेश, श्वेता, बबली, रेखा, कीर्ति, आरती, करिश्मा, श्रद्धा, पायल और गुंजन सहित बड़ी संख्या में सदस्याएँ उपस्थित रहीं।