अंजलि अरोड़ा का पोस्ट वायरल, लाल ड्रेस में दिख रहीं बेहद सुंदर
अंजलि अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है। उन्होंने यॉट पर रेड कलर की ड्रेस पहनकर खूब पोज दिए और खूबसूरती का कहर ढाया। उनकी तस्वीरों पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
नई दिल्ली। 'काचा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा भी अन्य यात्रियों की तरह इंडिगो की फ्लाइट के कारण परेशान नजर आईं। उन्होंने बताया था कि घंटों तक मुंबई एयरपोर्ट पर इंतजार करने के बाद वो फाइनली दिल्ली पहुंच पाईं। अब उन्होंने यॉट से लाल कलर की ड्रेस में अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। फैंस कह रहे हैं कि वो लाल परी बनकर कहर ढा रही हैं।
अंजलि अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने लोकेशन का खुलासा नहीं किया है। पर किसी नदी में यॉट के बो पर बैठकर खूब पोज दे रही हैं। उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बिजलियां गिरा रही हैं।
इस इंस्टाग्राम पोस्ट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। कुछ फैंस फायर वाले इमोजी पोस्ट कर रहे हैं तो किसी ने आंखों में दिल वाला इमोजी बनाया है। फैंस को हमेशा की तरह उनका ये अंदाज भी खूब पसंद आ रहा है।
इससे पहले अंजलि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। फिर दूसरी टिकट कराई तो वो भी एक घंटे पहले कैंसिल हो गई। उन्होंने कहा कि ये उनका अब तक का सबसे बुरा एक्सपीरियंस रहा।
अंजलि ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि वहां पर ग्राउंड स्टाफ कुछ नहीं बता रहे थे। ऊपर से बुरा बर्ताव भी कर रहे थे। उन्होंने लिखा, 'मैं नहीं चाहता कि किसी और को भी आज जो मैंने झेला है, वो झेलना पड़े। फ्लाइट्स में देरी, बुरा बर्ताव करने वाला स्टाफ और सामान भी नहीं मिला। प्लीज इंडिगो से बचें।'