आगरा में आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी की भजन रसधार में गूंजे सुर, कलाकारों का हुआ सम्मान

आगरा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतापपुरा स्थित द रमाना ग्रांड में भव्य भजन रसधारा एवं कलाकार परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति और देशभक्ति से ओतप्रोत इस सांस्कृतिक संध्या में सुर, साधना और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

Jan 27, 2026 - 19:03
 0
आगरा में आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी की भजन रसधार में गूंजे सुर, कलाकारों का हुआ सम्मान
आर्टिस्ट गिल्ड ऒफ यूपी द्वारा आयोजित भजन रसधार कार्यक्रम की एक झलक।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजेश गोयल (सदस्य, छावनी परिषद), रविंद्र सिंह (सीनियर जेसीओ – सेना पुलिस), मनीष अग्रवाल (अध्यक्ष, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन), संदीप उपाध्याय (महासचिव), सौरभ सिंघल, पंकज गोयल, रिंकू आर्टिस्ट गिल्ड के अध्यक्ष प्रवीण वर्मा एवं कमलप्रीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में टी-सीरीज के प्रसिद्ध भजन गायक पंडित मोहन शर्मा ने अपने सुमधुर कंठ से आध्यात्मिक और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भक्ति रस में डूबे उनके भजनों पर पूरा सभागार तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

संस्था की ओर से वरिष्ठ कलाकार सुभाष सक्सेना, दिनेश शर्मा, देवकीनंदन नंदन, दिनेश सचदेवा, अमन, हरीश आहूजा सहित आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी के संरक्षक दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, मनोज कोहली और संजीव अरोड़ा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी के सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रमाण पत्र वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं महासचिव संदीप उपाध्याय द्वारा प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में महासचिव कमलप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष भीम सिरोमणि, डॉ. मंजरी शुक्ला, पंकज वर्मा, सचिव रोहन सिंह, अनिल वर्मा, साहिल चौहान, निधि सोनी, कार्यकारिणी सदस्य ललित शर्मा, योगेश शर्मा, प्रणव सिंह, अनूप सिंह, सुजाता शर्मा, नीरज कपूर, अमित आर्यन, बॉबी कनौजिया, अपूर्व सिंह, श्रीकांत सहित अनेक कलाकार और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक द्वारा किया गया।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor