ताजमहल की खूबसूरती ने मोहा ट्रम्प जूनियर का मन, पत्नी वेनेसा संग डायना बेंच पर कराया फोटोशूट, आगरा में हुआ खास स्वागत

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी वेनेसा ट्रम्प के साथ विश्व धरोहर की शानदार खूबसूरती को निहारा। दोनों ने मशहूर डायना बेंच पर स्मृति चित्र भी खिंचवाए। ट्रम्प जूनियर लगभग 45 मिनट तक ताज परिसर में रहे और शाहजहां -मुमताज़ के मकबरे का अवलोकन किया। इस दौरान वेनेसा लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रम्प जूनियर सफेद आउटफ़िट में नज़र आए।

Nov 20, 2025 - 17:52
 0
ताजमहल की खूबसूरती ने मोहा ट्रम्प जूनियर का मन, पत्नी वेनेसा संग डायना बेंच पर कराया फोटोशूट, आगरा में हुआ  खास स्वागत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ताजमहल में फ़ोटो शूट कराते हुए ।

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी वेनेसा ट्रम्प के साथ विश्व धरोहर की शानदार खूबसूरती को निहारा। दोनों ने मशहूर डायना बेंच पर स्मृति चित्र भी खिंचवाए। ट्रम्प जूनियर लगभग 45 मिनट तक ताज परिसर में रहे और शाहजहां -मुमताज़ के मकबरे का अवलोकन किया। इस दौरान वेनेसा लाल रंग की वेस्टर्न ड्रेस में और ट्रम्प जूनियर सफेद आउटफ़िट में नज़र आए।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर दोपहर 1.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे होटल अमर विलास ओबेरॉय गए। यहां कुछ देर विश्राम के बाद उन्होंने लंच किया। उनके साथ 40 देशों के 126 मेहमान भी मौजूद थे। ताजमहल भ्रमण के बाद वे शाम 4.30 बजे एयरपोर्ट लौटे और विशेष विमान से जामनगर, गुजरात के लिए रवाना हुए।

कोहिनूर सुइट में ठहराव और खास मेन्यू

आगरा में ट्रम्प जूनियर को ओबेरॉय ग्रुप के होटल अमर विलास के कोहिनूर सुइट में ठहराया गया, जहां उनके लिए कॉन्टिनेंटल और इंडियन फूड का विशेष इंतजाम किया गया। भ्रमण के बाद वे और उनका दल गोल्फ कार्ट से शिल्पग्राम पार्किंग तक गए।

नगर निगम की विशेष व्यवस्था

उनके आगमन को देखते हुए नगर निगम ने फतेहाबाद रोड और ताजमहल क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अतिक्रमण, स्वच्छता और ट्रैफिक नियंत्रण पर कड़ी निगरानी रखी गई।

छह साल पहले आए थे डोनाल्ड ट्रम्प

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प करीब 6 साल पहले पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ आगरा पहुंचे थे। उन्होंने ताजमहल में डेढ़ किमी पैदल चलते हुए फोटो सेशन किया था और विज़िटर बुक में लिखा था-“यह इमारत भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।”