अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर है संभव, कल साउथ अफ्रीका का भारत से अंतिम टी20 मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका का सामना करने वाली है। यह सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला है।

Dec 18, 2025 - 20:50
 0
अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर है संभव, कल साउथ अफ्रीका का भारत से अंतिम टी20 मुकाबला

अहमदाबाद। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी रोमांचक टी20 सीरीज का निर्णायक और 5वां मुकाबला 19 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ में चौथा मैच कोहरे की भेंट चढ़ने के बाद भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में देखना खास रहेगा कि टीमों को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा विकेट मिलता है।

अहमदाबाद की पिच अपनी विविधता के लिए जानी जाती है, लेकिन टी20 क्रिकेट में यहां अमूमन बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। यहां की आउटफील्ड बहुत तेज है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की पूरी संभावना है। आंकड़ों के अनुसार, इस मैदान पर स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक विकेट मिलते हैं। शुरुआत में नई गेंद से स्विंग मिलने की उम्मीद है।

दिसंबर की ठंड के कारण शाम को ओस गिरने की काफी संभावना रहती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि दूसरी पारी में गीली गेंद से ग्रिप बनाना मुश्किल हो जाता है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोनों टीमों का रिकॉर्ड काफी कड़ा रहा है, लेकिन भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है। अहमदाबाद का यह मैदान हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए मशहूर है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े
इस मैदान पर सर्वोच्च टीम स्कोर: 234/4 (भारत बनाम न्यूजीलैंड, 2023)।
औसत पहली पारी का स्कोर: 180-190 के आसपास।
व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर: 126 रन* (शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, इसी मैदान पर)।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर: 237/3 (गुवाहाटी, 2022)।
यह मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज ड्रॉ कराने का आखिरी मौका है, जबकि टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।