‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की मांग को लेकर भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

आगरा। ‘जन-जन की है यही पुकार, एक चुनाव हो अब हर बार’,  इसी नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने मंगलवार को वाटर वर्क्स चौराहे पर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया। इस जन-जागरूकता अभियान के जरिए पार्टी ने बार-बार होने वाले चुनावों से देश पर पड़ने वाले आर्थिक और मानवीय भार को समाप्त करने की जरूरत को रेखांकित किया।

May 27, 2025 - 18:50
 0
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की मांग को लेकर भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू
वाटर वर्क्स चौराहे पर एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में दीवार पर स्लोगन लेखन अभियान का शुभारंभ करते भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता। साथ हैं क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले एवं अन्य।

-वाटर वर्क्स चौराहे पर जन-जागरूकता के लिए लगाए गए नारे, नेताओं ने बताया इसे समय की मांग

महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, बार-बार चुनावों से देश की तरक्की की रफ्तार थमती है। एक साथ चुनाव होने से समय, श्रम और धन की बचत होगी। इससे सरकारें विकास के प्रति पूरी तरह केंद्रित रह सकेंगी।

क्षेत्रीय पार्षद व समाजसेवी मुरारी लाल गोयल 'पेंट वाले' ने कहा, अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो चुनाव प्रणाली में यह बड़ा सुधार जरूरी है। जन-जन की भागीदारी के साथ लोकतंत्र को मजबूती और विकास को रफ्तार मिलेगी।

इस मौके पर लगाए गए नारों में प्रमुख थे-

-‘एक राष्ट्र, एक चुनाव – समय की मांग’

-‘बार-बार चुनाव नहीं, अब एक ही बार चुनाव’

‘नई सोच, नया भारत – एक साथ चुनाव का संकल्प’

अभियान में महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महेश शर्मा, गिर्राज बंसल, पवन बंसल, अमित अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, मनमोहन कुशवाह, करुणानिधि गर्ग, शिव शैलेंद्र, मीनाक्षी शर्मा, दिव्या ठाकुर, नंदी भाई और जितेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor