भक्ति, संस्कृति और सेवा का संगम: आगरा में 25 अक्टूबर से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव
आगरा। कमला नगर स्थित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति के कार्यालय पर गुरुवार को हुई बैठक में इस वर्ष होने वाले श्रीकृष्ण लीला महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक का मूल संदेश यही रहा कि यह महोत्सव केवल भक्ति और संस्कृति का संगम नहीं होगा, बल्कि समाजसेवा की धारा को भी प्रवाहित करेगा।
नवीन कार्यकारिणी का गठन
अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को गति देने हेतु समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें डॉ. विजय किशोर बंसल को मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जो महोत्सव को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। मुरारी लाल गोयल व्यवस्था प्रमुख जबकि गिर्राज बंसल कार्यक्रम संयोजक होंगे। आदर्श नंदन गुप्त लीलांजलि के संपादन और ब्रजेश अग्रवाल सवारी व्यवस्था प्रमुख और तनु गुप्ता मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
समिति की बागडोर विष्णु कुमार अग्रवाल, अनूप गोयल, विनीत सिंहल, पंकज मोहन शर्मा, संजय चेली, आशु रोहतगी, मनोज बंसल, राकेश गुप्ता और केके अग्रवाल के हाथों में रहेगी।
युवा शक्ति को जोड़ने के लिए तनुराग गोयल और आयुष बंसल को यूथ ब्रिगेड का दायित्व सौंपा गया। महामंत्री विजय रोहतगी ने कहा कि शीघ्र ही समिति का विस्तृत गठन भी किया जाएगा।
बदलेगा गोचरण यात्रा का मार्ग
महामंत्री विजय रोहतगी ने जानकारी दी कि बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में होने वाले महोत्सव में इस बार गोचरण यात्रा का मार्ग बदला जाएगा, ताकि आमजन को ट्रैफिक समस्या से राहत मिले।
संदेशप्रद झांकियां और समाजसेवा पर जोर
समिति ने निर्णय लिया कि झांकियों की संख्या सीमित होगी, लेकिन प्रत्येक झांकी समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली होगी। साथ ही महोत्सव पर आने वाले खर्च को सीमित कर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित किया जाएगा।
इस बार महोत्सव का मंचन वृंदावन के प्रसिद्ध निर्देशक प्रदीप ठाकुर के निर्देशन में होगा। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि उद्देश्य यही है कि नई पीढ़ी हमारी प्राचीन संस्कृति से जुड़े और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में इनकी मौजूदगी रही
बैठक में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, अशोक कुमार गोयल, विष्णु अग्रवाल राधे-राधे, बृजेश अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, विनीत सिंघल, वीरेंद्र गोयल, जवाहर लाल सिंघल, कैलाश चंद्र, अनूप गोयल, मनोज कुमार बंसल, विजय रोहतगी, तनु गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ऋषि गोयल, पवन पेंगुरिया, केके अग्रवाल, आशीष रोहतगी, मन पेंगुरिया, शेखर गोयल, पंकज मोहन, गिर्राज बंसल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।