सोनिया-राहुल पर चार्जशीट के खिलाफ कांग्रेस ने किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में बुधवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया।​ ​दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की राजधानियों और जिला मुख्यालयों पर ये विरोध प्रदर्शन हुए। कई राज्यों में प्रदर्शन चल रहे थे। 

Apr 16, 2025 - 13:09
 0
सोनिया-राहुल पर चार्जशीट के खिलाफ कांग्रेस ने किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 24, अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी की। वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और इमरान प्रतापगढ़ी ने इस प्रदर्शन में भाग लिया और इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। ​कांग्रेस पार्टी का कहना है कि गांधी परिवार को निशाना बनाकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें कई जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।​ महाराष्ट्र के मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर और राज्य में जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।​ इसी प्रकार बंगाल की राजधानी कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया।​

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी भाग लिया और इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया।​ राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ ही कांग्रेस जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।​ बिहार में कांग्रेस ने पटना स्थित ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया,  जिसमें उन्होंने गांधी परिवार के समर्थन में नारे लगाए।​

छत्तीसगढ़ में भी प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ राजधानी रायपुर के अलावा कांग्रेस जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए गये। पंजाब में विरोध प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। हरियाणा के  गुरुग्राम और फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।​

SP_Singh AURGURU Editor