आगरा में कांग्रेस नेताओं ने मनाया राज बब्बर का 75वां जन्मदिन, केक काटकर दीं दीर्घायु की शुभकामनाएं

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राज बब्बर का 75वां जन्मदिन मंगलवार को हरियाली वाटिका में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर केक काटकर उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय जीवन की कामना की गई।

Jun 23, 2026 - 20:50
 0
आगरा में कांग्रेस नेताओं ने मनाया राज बब्बर का 75वां जन्मदिन, केक काटकर दीं दीर्घायु की शुभकामनाएं
हरियाली वाटिका में केक काटकर पूर्व सांसद राज बब्बर का 75वां जन्मदिन मनाते कांग्रेसजन।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भारत भूषण गप्पी, पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन, पूर्व पार्षद शिरोमणि सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर चतुर्वेदी, ओम शर्मा, विनय गौतम, पप्पू भाई, एडवोकेट बेस बंसल, बच्चू सिंह राठौड़ तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता आशु शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने राज बब्बर के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

SP_Singh AURGURU Editor