डिप्टी सीएम का कार्यकर्ता कनेक्ट, आगरा में केशव मौर्य ने दिया जीत का मंत्र

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगरा दौरा के दौरान शास्त्रीपुरम में भाजपा नेता अर्पित चित्रांश के घर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया भाजपा की ताकत और 2027 में फिर सरकार बनाने का दावा किया। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Apr 15, 2026 - 22:53
 0
डिप्टी सीएम का कार्यकर्ता कनेक्ट, आगरा में केशव मौर्य ने दिया जीत का मंत्र
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते अर्पित चित्रांश। साथ में हैं केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल।

शास्त्रीपुरम में भाजपा नेता अर्पित चित्रांश के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम

आगरा। आगरा में बुधवार को एक अहम राजनीतिक संदेश देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शास्त्रीपुरम स्थित भाजपा नेता अर्पित चित्रांश के आवास पर पहुंचे। यह दौरा केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि संगठन के प्रति भाजपा की कार्यकर्ता-केंद्रित सोच को दर्शाने वाला रहा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत है और उसे सर्वोपरि माना जाता है।

डिप्टी सीएम का दावा-2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता भाजपा के विकास कार्यों के साथ है और विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। भाजपा नेता अर्पित चित्रांश ने उपमुख्यमंत्री के अपने आवास पर आगमन को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि यह भाजपा की कार्यकर्ता-समर्पित संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने परिवारजनों से मुलाकात कर जो स्नेह दिया, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।

कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख नेता

इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनियां, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, इसके अलावा विजय भटनागर, वीरेंद्र अग्रवाल, अनुराग उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, मदन वर्मा, राजीव शर्मा, रवि त्रिलोकानी, नितिन जौहरी, रमेश श्रीवास्तव, अर्जित, अर्जुन उदैनिया, हर्ष चौधरी और राजा खटीक सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।