सावन में भोलेनाथ के भक्तों पर बरसा सेवा का प्रसाद, आईटी सेल ने लगाया विशाल भंडारा

आगरा। सावन माह के पावन अवसर पर संजय प्लेस स्थित आईटी सेल की ओर से भगवान भोलेनाथ के भक्तों और राहगीरों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह रहा और आईटी सेल से जुड़े लोगों के साथ डीलरशिप से जुड़े लोगों ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Aug 22, 2026 - 20:05
 0
सावन में भोलेनाथ के भक्तों पर बरसा सेवा का प्रसाद, आईटी सेल ने लगाया विशाल भंडारा
संजय प्लेस में शनिवार को आईटी सेल द्वारा आयोजित भंडारे के मौके पर मौजूद सेल के सदस्यगण।

आयोजकों ने बताया कि आईटी सेल की ओर से लगातार दूसरे वर्ष सावन माह में यह भंडारा आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की सेवा के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराना है। आयोजन के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं इस तरह की गईं कि अधिक से अधिक लोगों तक प्रसाद पहुंचाया जा सके।

भंडारे में आईटी सेल और डीलरशिप से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। लोगों ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर संदीप तिवारी, प्रणीत सिंह, पवन पांडे, चतुर्भुज तिवारी, तजश्न सिंह, नीनेश कुमार, अमित शर्मा सहित आईटी सेल एवं डीलरशिप से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor