क्या सच में ऐसा हुआ? प्रीति जिंटा ने वायरल फोटो को बताया फेक, फूटा गुस्सा

मुंबई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो ने क्रिकेट और बॉलीवुड के फैंस को चौंका दिया, लेकिन खुद अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इसे झूठा और मॉर्फ्ड करार देकर सच्चाई सामने ला दी है।

May 20, 2025 - 21:33
 0
क्या सच में ऐसा हुआ? प्रीति जिंटा ने वायरल फोटो को बताया फेक, फूटा गुस्सा

आईपीएल की पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और मशहूर फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में एक फर्जी तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आ गईं, जिसमें उन्हें राजस्थान रॉयल्स के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को गले लगाते हुए दिखाया गया था।

प्रीति ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, मुझे खेद है, लेकिन यह पूरी तरह से झूठी खबर है। उन्होंने न सिर्फ इस फोटो को पूरी तरह फेक बताया बल्कि इस बात पर हैरानी जताई कि कुछ प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल्स भी इसे बिना पुष्टि के चला रहे हैं।

यह तस्वीर तब वायरल हुई जब वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन ठोक दिए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी  और सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या तेजी से बढ़ने लगी।

लेकिन इसी बीच यह मॉर्फ की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तैरने लगी, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई। इसी वजह से प्रीति जिंटा को एक्स पर आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

SP_Singh AURGURU Editor