डोनाल्ड ट्रंप ने यूएनजीए में भाषण में 2 बार लिया पाक का नाम, एक बार किया भारत का जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए दो बार पाकिस्तान और एक बार भारत का नाम लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की जमकर पीठ थपथपाई। ट्रंप का यूएनजीए का भाषण किसी चुनावी प्रचार की तरह था। उन्होंने बाइडन प्रशासन की आलोचना की।
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधिक करने के दौरान दो बार पाकिस्तान का नाम लिया। वहीं, सिर्फ एक बार भारत का जिक्र किया। ट्रंप ने दुनिया के सबसे बड़े मंच का इस्तेमाल किसी चुनावी प्रचार के तरह किया। इस दौरान उन्होंने जमकर अपनी पीठ थपथपाई और अपने प्रशासन की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका की सीमा अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा सुरक्षित है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था दो साल पहले मृत पड़ी थी, जो अब दुनिया में सबसे हॉटेस्ट है। उन्होंने इन दावों को भी खारिज कर दिया कि अमेरिका के पास हथियारों की कमी है। उन्होंने ईरान को एक नाकाम मुल्क बताया।
ट्रंप ने अपने भाषण में पाकिस्तान का दो बार जिक्र किया। पहली बार गाजा को लेकर बनाए गए 'गाजा पीस ऑफ बोर्ड' का जिक्र करते हुए इसकी सदस्य देशों का नाम लिया। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। ऐसे में ट्रंप ने बाकी देशों के साथ पाकिस्तान का भी जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने दुनिया में 8 युद्ध को रुकवाने का श्रेय लेते हुए भारत और पाकिस्तान दोनों का नाम लिया। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध को रुकवाया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अपना भाषण एक चुनावी प्रचार की तरह शुरू किया। उन्होंने विदेश मामलों पर ज्यादा ध्यान न देते हुए, अर्थव्यवस्था, इमिग्रेशन और अपराध जैसे घरेलू मुद्दों पर अपने काम-काज का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, "मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि अमेरिका की वापसी हो चुकी है और हमारा देश आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।" उन्होंने कहा, "हमारी टेक्नोलॉजी सबसे बेहतरीन है और हम लगभग हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं।"