शत-प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण के लिए घर-घर दस्तक, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अगुवाई में दक्षिण विस क्षेत्र में SIR अभियान तेज
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए घर घर दस्तक देकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में एसआइआर के लिए मंडल पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और पार्षदों को जिम्मेदारी दी है। इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा के सुभाष मंडल और मनकामेश्वर मंडल में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मंडल के पदाधिकारी क्षेत्रीय पार्षद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलए 2 के साथ मतदाता सूची को लेकर घर-घर दस्तक दी।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान बेहद महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा अब विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को चुनाव आयोग द्वारा 25 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के हर एक पन्ने से घर-घर संपर्क करें और देखें किसका एसआइआर का फॉर्म नहीं आया है या अभी जमा नहीं हुआ है। उन्होंने पार्षदों से कहा पार्षद अपने सभी बिल्डिंग पर मॉनिटरिंग करें और निरीक्षण के लिए क्षेत्र में रहे प्रत्येक मंडल के पदाधिकारी अपनी बिल्डिंग के बीएलए 2 के संपर्क में रहे।
कैबिनेट मंत्री स्वयं घर घर कर रहे हैं सतत संपर्क
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पैर में चोट होने के बाद भी सुबह-शाम अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के घरों पर पहुंचकर एसआइआर को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री की सक्रियता के बाद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय पार्षद भी मतदाता सूची के हर पन्ने पर दर्ज मतदाताओं से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
थर्ड कैटेगरी ‘नो मैपिंग’ मतदाताओं पर विशेष फोकस
कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि थर्ड कैटेगरी ‘नो मैपिंग’ में डाले गए मतदाताओं से विशेष रूप से संपर्क किया जाए। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों से प्रारूप-6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। इस व्यापक अभियान के जरिए दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और अधिकतम नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।