आंबेडकर विश्वविद्यालय के बायोकैमेस्ट्री छात्रों का जालमा संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में JALMA संस्थान का शैक्षणिक दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को मेडिकल व बायोलॉजिकल रिसर्च की वास्तविक प्रक्रियाओं और प्रयोगशाला अनुभव से परिचित कराना था।
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में जालमा संस्थान का शैक्षणिक दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को मेडिकल व बायोलॉजिकल रिसर्च की वास्तविक प्रक्रियाओं और प्रयोगशाला अनुभव से परिचित कराना था।
शोध प्रयोगशालाओं का अवलोकन
छात्रों ने जालमा की अत्याधुनिक रिसर्च लैब्स का अवलोकन किया और वहां चल रहे अनुसंधान कार्यों की बारीकियों को समझा। टीवी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को संस्थान की प्रमुख परियोजनाओं और शोध विषयों की जानकारी दी गई।
वैज्ञानिकों से संवाद
डॉ. अजय वीर सिंह (Scientist-E) ने छात्रों को जालमा की पृष्ठभूमि और शोध कार्यों की चुनौतियों से अवगत कराया। डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान और डॉ. हीरावती देवल (Scientist-E) ने माइक्रो बायलॉजी और Molecular Biology में चल रहे शोध कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. धमेन्द्र सिंह ने Biochemistry Department और Biomarkers Research से संबंधित जानकारियाँ साझा कीं। डॉ. ममता अरोरा और डॉ. हरिश सागर ने Clinical Department में चल रहे शोध व मेडिकल रिसर्च से जुड़े नवाचारों पर प्रकाश डाला। डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. नेहा मिश्रा और डॉ. भावना शर्मा ने छात्रों के प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दिए।
मार्गदर्शन और विशेष सहयोग
इस भ्रमण में छात्रों को प्रो. रजनीश अग्निहोत्री (संकायाध्यक्ष, लाइफ साइंसेस) और प्रो. भूपेंद्र स्वरुप शर्मा (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. उदिता तिवारी के निर्देशन में हुआ।
अनुभव और धन्यवाद
छात्रों ने इसे एक महत्वपूर्ण अनुभव बताते हुए कहा कि उन्हें नई शोध पद्धतियों और मेडिकल रिसर्च के व्यावहारिक पहलुओं को नज़दीक से समझने का अवसर मिला। इस अवसर पर शिक्षकों ने JALMA निदेशक डॉ. अनूप अवनिकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शैक्षणिक दौरा छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा।