तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति के रंग में रंगा एत्मादपुर क्षेत्र, तीन यात्राओं में वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष

आगरा। घर-घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भाजपा आगरा महानगर की एत्मादपुर विधानसभा में रामबाग, सीता नगर और एत्मादपुर नगर मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले सैकड़ों लोगों ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय और विकसित भारत संकल्प के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्राओं में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक, व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Aug 11, 2026 - 21:24
 0
तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति के रंग में रंगा एत्मादपुर क्षेत्र, तीन यात्राओं में वंदे मातरम और भारत माता के जयघोष
एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र में मंगलवार को निकाली गई तीन तिरंगा यात्राओं में से एक यात्रा में शामिल क्षेत्रीय विधायक डॊ. धर्मपाल सिंह और भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता आदि।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इन यात्राओं में स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया।

सीता नगर मंडल की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामबाग चौराहे से सुबह 11 बजे हुआ। करीब 2.5 किलोमीटर की यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीजी गार्डन, एत्माद्दौला थाने के सामने पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान वीर बलिदानियों की जय-जयकार और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।

सीता नगर मंडल की यात्रा में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

इन यात्राओं में मनवीर चौहान, अतुल गर्ग, मनमोहन कुशवाह, राजू परमार, माधुरी माहोर, विक्रांत तिवारी, रामबाग मंडल अध्यक्ष मनीष अवस्थी, सीता नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, एत्मादपुर नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती स्वदेश बघेल, श्रेयांश चौहान, योगेंद्र सिंह धाकरे, रामप्रताप तोमर, विश्वदीप सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, दिनेश धाकरे, दीपक त्यागी, श्रेयांश जैन, बृजेश वर्मा और ओपी चौहान सहित हजारों कार्यकर्ता, व्यापारी, स्कूल के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor