जूता-चमड़ा उद्योग की हर समस्या का होगा समाधान: पूरन डावर
आगरा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आगरा के उद्योगपति पूरन डावर को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर शहर में उनके स्वागत का सिलसिला जारी है। शनिवार को इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा डावर फुटवियर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
-फुटवियर एवं लेदर इंडस्ट्री के चेयरमैन बनने पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने किया अभिनंदन
समर्पण का वादा: उद्योग हित में पूर्ण प्रतिबद्धता
अपने स्वागत के प्रति आभार जताते हुए पूरन डावर ने अपने वक्तव्य में कहा, जूता एवं चमड़ा उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना मेरी प्राथमिकता है। उद्योग की सभी समस्याओं के समाधान हेतु मैं हरसंभव प्रयास करूंगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और सेवा का अवसर है।
सम्मान समारोह में अन्य वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि श्री डावर की नियुक्ति से आगरा के फुटवियर उद्योग को नई दिशा मिलेगी और ब्रज क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त होगी।
सम्मान समारोह में ये रहे शामिल
इस सम्मान समारोह में शहर की प्रतिष्ठित संस्थाओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया। फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग (प्रकाश डीजल्स), डॉ. सुशील गुप्ता (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल), डॉ. गिरधर शर्मा (सेंट एंड्रयूज स्कूल), राममोहन कपूर (मनोरमा बजाज), डॉ. अरुण शर्मा (मोशन एकेडमी), मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स), कुलदीप ठाकुर (एसकेएम ग्रुप), डॉ. मुकेश शर्मा (एजुकेशन मंत्रालय भारत सरकार), पूर्व जिला उद्योग अधिकारी बृजेश सूतेल, कवि पवन आगरी, फिल्म निर्माता रंजीत सामा, सचिन सारस्वत, दिवाकर शर्मा, मोहित जैन, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, रंजीत चौधरी, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने पूरन डावर को सम्मान पत्र व पुस्तकें भेंट कर शुभकामनाएं दीं।