आगरा के 81 वर्षीय मोती राम आसरानी के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजाला, परिवार ने पेश की नेत्रदान की मिसाल

आगरा। केदार नगर, शाहगंज निवासी 81 वर्षीय मोती राम आसरानी के निधन के बाद उनके नेत्रदान से दो दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है। उनके सुपुत्र अनिल कुमार आसरानी की पहल पर हेल्प आगरा के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई।

Oct 26, 2026 - 19:46
 0
आगरा के 81 वर्षीय मोती राम आसरानी के नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आएगा उजाला, परिवार ने पेश की नेत्रदान की मिसाल
स्व. मोती राम आसरानी।

मोती राम आसरानी का रविवार देर रात निधन हो गया था। इसके बाद अनिल कुमार आसरानी ने हेल्प आगरा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य दीपक अग्रवाल से संपर्क कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराने का अनुरोध किया। सूचना मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रिफ काउंसलर दीपक शर्मा और चिकित्सकों की टीम ने नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई।

हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महासचिव गौतम सेठ, नेत्रदान प्रभारी प्रतीक जैन और मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने लोगों से नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होती। सूचना मिलने पर चिकित्सकों की टीम स्वयं नेत्रदानी के पास पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करती है।

नेत्रदान के इच्छुक लोग 9319111000 पर संपर्क कर सकते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor