भारत विकास परिषद नवज्योति के समर कार्निवाल में पारिवारिक मिलन और सांस्कृतिक गतिविधियां

आगरा। भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ द्वारा एत्मादपुर क्षेत्र के एक वाटर पार्क में आयोजित पारिवारिक मिलन कार्यक्रम ‘समर कार्निवाल’ उत्साह, उल्लास और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद् के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जलक्रीड़ा, मनोरंजक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारिवारिक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।

Jun 29, 2026 - 20:12
 0
भारत विकास परिषद नवज्योति के समर कार्निवाल में पारिवारिक मिलन और सांस्कृतिक गतिविधियां
भारत विकास परिषद् ‘नवज्योति’ के समर कार्निवाल में विशेष सहयोग के लिए मनीष अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता। साथ में अन्य पदाधिकारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। परिषद् परिवार ने ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ के आदर्श को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों और आपसी सहयोग का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत गुप्ता ने कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन परिषद् परिवार को और अधिक सशक्त एवं एकजुट बनाते हैं। कार्यक्रम में संस्थापक एवं संरक्षक मंडल के प्रदीप अग्रवाल, नीता अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, शशि अग्रवाल, गौरव बंसल, निधि बंसल तथा डॉ. अमित अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।

परिषद् की अध्यक्ष सीए दीपिका अग्रवाल, सचिव नितिन अग्रवाल कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, महिला संयोजिका एवं उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने आयोजन को लेकर विचार रखे।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने पर परिषद की ओर से मनीष अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वाटर पार्क में आयोजित विभिन्न मनोरंजक खेल, जलक्रीड़ा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारिवारिक प्रतियोगितियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संजय रौनक गुप्ता, अनुराग सोनल भटनागर, नीरज नीलू जैन, मोहित सोनिया अग्रवाल, शेखर शिल्पी अग्रवाल सहित परिषद् के अनेक सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor