हरियाली तीज पर डिफेंस कॉलोनी में लोक संस्कृति का रंग, झूले, फुलकारी और गीत-संगीत से गूंजा माहौल

आगरा। डिफेंस कॉलोनी युवक वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा पारंपरिक पर्व हरियाली तीज का रंगारंग और सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पारंपरिक परिधान, लोक परंपराएं और राधा-कृष्ण की झांकी के माध्यम से महिलाओं ने न केवल सावन की छटा को जीवंत किया, बल्कि लोक संस्कृति को भी सहेजने का संदेश दिया।

Jul 29, 2025 - 18:21
 0
हरियाली तीज पर डिफेंस कॉलोनी में लोक संस्कृति का रंग, झूले, फुलकारी और गीत-संगीत से गूंजा माहौल
डिफेंस कॊलोनी में आयोजित हरियाली तीज उत्सव की एक झलक।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक फुलकारी कढ़ाई की प्रदर्शनी और सावन के झूलों से हुई। सुप में दाल-दलहन की सजावट, चक्की में गेहूं पीसना, और घड़े से पानी पीने जैसे पुराने रीति-रिवाजों को जीवंत किया गया, जिससे युवतियों और बालिकाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास नजर आया।

राधा-कृष्ण की भक्ति रस में डूबी प्रस्तुतियों, पारंपरिक नृत्य और गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सुख जीवन सोई, एकता गौड़, वंदना उपाध्याय, मालती देवी, अर्चना दीक्षित, सरिता यादव, सोनिका यादव, निष्ठा शर्मा, संध्या यादव, राखी सेंगर, पूनम शुक्ला, सोनू भगौर, रंजना चौहान, बबिता यादव, सुधा यादव, शीतल चाहर, ममता राजपूत, मीनू कोहली और सावित्री शर्मा ने भागीदारी करते हुए आयोजन को सफल और भव्य स्वरूप प्रदान किया।

सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों को इसकी महत्ता समझाने की दृष्टि से यह आयोजन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उपस्थित लोगों ने सोसाइटी के इस प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहने की इच्छा जताई।

SP_Singh AURGURU Editor