बिजली आपूर्ति ठप होने से यूरोप के बड़े हिस्से में हाहाकार

मैड्रिड। स्पेन के पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति में भारी कटौती के बाद पूरे स्पेन में अंधकार छा गया है। स्पेन के अलावा फ्रांस और पुर्तगाल भी इस बिजली कटौती की परेशानी से जूझ रहे हैं। स्पेन की पावर ग्रिड ऑपरेटर कंपनी रेड इलेक्ट्रिका ने कहा कि वह 28 अप्रैल को स्पेन और पुर्तगाल में बड़े हिस्से में बिजली की आपूर्ति के बाधित होने के बाद उर्जा कंपनियों के साथ मिलकर बिजली को फिर से बहाल के कार्य में जुटी हुई है।

Apr 28, 2025 - 21:09
 0
बिजली आपूर्ति ठप होने से यूरोप के बड़े हिस्से में हाहाकार

एक स्पैनिश इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड मॉनिटरिंग कंपनी ई-रीड्स ने स्पेन में हुए बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि वह पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी ने कहा, “यह व्यापक रूप से पूरे यूरोप की समस्या है।

स्पैनिश रेडियो स्टेशनों ने कहा कि मैड्रिड के अंडरग्राउंड हिस्से को खाली कराया गया था। कैडर सेर रेडियो स्टेशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि स्पेन की राजधानी मैड्रिड सिटी के सेंटर में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण सड़कों तक हाहाकार मचा हुआ है। सड़कों पर ट्रैफिक लाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। ऐसे में देश की राजधानी की सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया।

वहीं, पुर्तगाल की पुलिस ने इस संबंध में कहा कि बिजली कटौती के कारण पूरे देश की ट्रैफिक लाइट्स पर प्रभाव पड़ा है। इसके अलावा लिस्बन और पोर्टो में मेट्रो की सेवा को भी बंद कर दिया गया और ट्रेनों के परिचालन को भी रोक दिया गया है।

हालांकि, अभी तक पूरे देश में बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के पीछे का कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, स्पेन की सरकारी पावर ग्रिड ऑपरेटर कंपनी रेड इलेक्ट्रिका ने सोशल मीडिया प्लेनफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है।