हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, फैंस से भी की प्रार्थना करने की गुजारिश

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा है। उनकी हेल्थ को लेकर उनकी वाइफ हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वो अभी भी हॉस्पिटल में हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने फैंस से भी प्रार्थना करने की गुजारिश की है।

Nov 10, 2025 - 22:09
 0
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, फैंस से भी की प्रार्थना करने की गुजारिश

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 89 साल के एक्टर की फोटो शेयर की और कैप्शन में बताया कि वो अभी भी अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि परिवार के सभी सदस्य उनके साथ मौजूद हैं। मालूम हो कि कुछ देर पहले सलमान खान भी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की पुरानी फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, जो अस्पताल में निगरानी में हैं।'  

इसके बाद 77 साल की एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके कल्याण और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं।'

धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इससे 11 दिन पहले भी उन्हें उम्र संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था। अब उनकी टीम की तरफ से भी बयान आया है कि वो वेंटिलेटर पर नहीं हैं और अब उनकी सेहत स्थिर है।

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद सलमान खान भी अस्पताल पहुंचे। उनके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। सलमान को धर्मेंद्र बहुत मानते हैं, भाईजान भी उनका पूरा सम्मान करते हैं।