पहली पारी में भारत को इंग्लैंड पर सिर्फ छह रनों की बढ़त

लीड्स। भारतीय टीम ने हेडिंग्ले के मैदान पर पहली पारी में 471 रन ठोके थे। इंग्लैंड ने भी इसका करारा जवाब दिया है। पहले ओवर में विकेट खोने के बाद भी इंग्लैंड की टीम भारत के स्कोर के करीब पहुंच गई। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी 465 रनों पर सिमटी। भारतीय टीम ने अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन बनाने में खो दिए थे लेकिन इंग्लैंड के साथ ऐसा नहीं हुआ। 398 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद भी टीम 465 रनों तक पहुंचने में सफल रही। भारत को पहली पारी में 6 रनों की बढ़त मिली। पिछले 70 साल में इस दौरान पर सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है कि दोनों टीमों ने अपनी पहली पारी में 450 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया।

Jun 22, 2025 - 21:56
 0
पहली पारी में भारत को इंग्लैंड पर सिर्फ छह रनों की बढ़त

टीम इंडिया के आखिरी 6 बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 16 रन बनाए थे। इंग्लैंड की बात करें तो 8वें नंबर पर उतरे क्रिस वोक्स ने 38 रन बनाए। 9वें नंबर के ब्रायडन कार्स ने 22 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इसकी वजह से टीम 450 रनों के पार पहुंचने में सफल रही। 10वें नंबर पर उतरे जोश टंग ने भी 11 रनों का योगदान दिया।

भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 शिकार किए। 24.4 ओवर में बुमराह ने 83 रन खर्च किए। इसके अलावा उनकी गेंद पर भारतीय फील्डर्स ने 4 कैच छोड़े। वहीं एक विकेट बुमराह अपनी गलती की वजह से नहीं ले पाए। उन्होंने हैरी ब्रूक को जीरो के स्कोर पर आउट कर दिया। लेकिन ओवर स्टेप होने की वजह से ब्रूक बच गए। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट मिले।

इंग्लैंड के लिए तीसरे नंबर पर उतरे ओली पोप ने सबसे बड़ी 106 रनों की पारी खेली। वह तीसरे दिन तीसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। इसके बाद हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला। उन्हें दो जीवनदान भी मिला। ब्रूक के पास शतक तक जाने का मौका था लेकिन वह चूक गए। 99 रनों की पारी खेलकर वह प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। 112 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के मारे। जेमी स्मिथ के साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 88 गेंद पर 73 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाए। 8 बल्लेबाजों ने 20 से उससे ज्यादा रनों की पारी खेली।