साउथ अफ्रीका से पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत

कोलकाता। भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का दूसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा। पहली पारी में 3 गिरे, दूसरी और तीसरी पारी में 6-6 विकेट गिरे। पहले दिन साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 पर सिमट गई थी। दूसरे दिन 9 विकेट गिरने पर भारत की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हुई, क्योंकि रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर गए शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 93 रन बना लिए हैं, लेकिन 7 विकेट भी गंवा दिए। टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है।

Nov 15, 2025 - 23:37
 0
साउथ अफ्रीका से पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत


दूसरे दिन के पहले सेशन में कुल 25 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें 101 रन बने. इस सेशन में टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए हैं, जबकि शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर गए। 35वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर साइमन हार्मर की गेंद पर कैच आउट हुए। उन्होंने 29 रन बनाए। इसके बाद आए शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए, उन्हें गर्दन में दर्द महसूस हो रहा था।

इसके बाद केएल राहुल 40वें ओवर में कैच आउट हो गए,।उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया। राहुल ने 119 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके लगाए। चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने तेज तर्रार अंदाज में 27 रन बनाए। 24 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और इतने ही चौके लगाए। पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर 138/4 था।

दूसरे सेशन में भारत की पहली पारी 189 रनों पर समाप्त हो गई, हालांकि टीम इंडिया के 9 विकेट गिरे थे। भारत की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए, उन्होंने 39 रन बनाए थे. वाशिंगटन सुंदर ने 29, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने 27-27 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में सर्वाधिक विकेट साइमन हार्मर ने ली, उन्होंने कुल 4 विकेट लिए। 15.2 ओवरों के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 30 रन दिए। मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए. केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट लिया।

दूसरा सेशन साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के नाम रहा। इस सेशन में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने 5 विकेट लिए। 9 विकेट के साथ भारत की पहली पारी 189 रनों पर समाप्त हुई थी। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरने के बाद दूसरा सेशन खत्म करने का निर्णय लिया गया। कुलदीप यादव ने रयान रिकेल्टन को एलबीडबल्यू आउट किया। दूसरा सेशन खत्म होने पर साउथ अफ्रीका का स्कोर 18/1 है, मेहमान टीम अभी 12 रन पीछे रही।

तीसरे सेशन की शुरुआत रवींद्र जडेजा ने एडन मार्क्रम के विकेट के साथ की। उन्होंने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्क्रम (4) को कैच आउट कराया। इसके बाद जडेजा ने 17वें ओवर में 2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर लेकर आए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर विलेम मुल्डर (11) और पांचवीं गेंद पर टोनी डी जोरजी (2) को कैच आउट कराया।

जडेजा ने 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। स्टब्स इस गेंद को बिलकुल समझ नहीं पाए थे, स्टब्स ने सिर्फ 5 रन बनाए। 28वें ओवर में अक्षर पटेल ने कैइल वेरेन्ने के रूप में साउथ अफ्रीका का छठा विकेट लिया। वेरेन्ने ने 9 रन बनाए.।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट गंवा दिए। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए। 1 विकेट अक्षर पटेल ने लिया।