संयुक्त राष्ट्र महासभा में  जयशंकर के हाथों में भारत की कमान,   आम बहस में रखेंगे देश का पक्ष,   कूटनीति के लिए अहम है सप्ताह

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के हाई-लेवल वीक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह 26 सितंबर को आम बहस में भारत का पक्ष रखेंगे। न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान जयशंकर कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे।

Sep 20, 2026 - 19:39
 0
संयुक्त राष्ट्र महासभा में  जयशंकर के हाथों में भारत की कमान,   आम बहस में रखेंगे देश का पक्ष,   कूटनीति के लिए अहम है सप्ताह

 कूटनीति के लिहाज से भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि 22 से 29 सितंबर तक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान 'हाई-लेवल वीक' की बैठक होने वाली है। इस हाई लेवल वीक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नेतृत्व करेंगे। न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान वह कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर की दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में भारत का पक्ष रखेंगे। संशोधित वक्ताओं की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया कई भू-राजनीतिक संघर्षों, आर्थिक दबावों और ऊर्जा एवं खाद्य कीमतों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 'जयशंकर न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान कई बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। हालांकि विदेश मंत्री कि किन देशों से साथ द्विपक्षीय बैठके होने वाली हैं, इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक 22 से 29 सितंबर तक चलेगा, जबकि आम बहस 22 से 26 सितंबर और फिर 28 सितंबर को होगी। इस दौरान दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, महामारी से निपटने और परमाणु हथियारों जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

इस बार यूएनजीए में समुद्र के बढ़ते जलस्तर से पैदा हो रहे अस्तित्वगत खतरे, जलवायु कार्रवाई, महामारी की रोकथाम और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे मुद्दे भी प्रमुख चर्चा में रहेंगे। संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के दूसरे कार्यकाल का भी यह आखिरी हाई-लेवल यूएनजीए होगा, क्योंकि उनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है।