जौन्स पब्लिक लाइब्रेरी अब लोकतंत्र सेनानी अधीश पुस्तकालय के नाम से जानी जाएगी

आगरा। पालीवाल पार्क स्थित जौन्स पब्लिक लाइब्रेरी अब लोकतंत्र सेनानी अधीश पुस्तकालय के नाम से जानी जाएगी। नगर निगम सदन ने शुक्रवार को इस आशय का प्रस्ताव पारित कर दिया। प्रस्ताव पास कर ऐसे मामलों पर अंतिम फैसला लेने वाली नगर निगम की कमेटी के पास भेज दिया गया है। 

Oct 25, 2024 - 19:09
 0
जौन्स पब्लिक लाइब्रेरी अब लोकतंत्र सेनानी अधीश पुस्तकालय के नाम से जानी जाएगी
पालीवाल पार्क स्थित जौन्स पब्लिक लाइब्रेरी, जिसका नाम बदलने का प्रस्ताव नगर निगम ने पास किया है।

- नगर निगम सदन में नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर समिति के पास भेजा गया

इस प्रस्ताव के प्रेरक विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल थे। इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल खुद भी नगर निगम के अधिवेशन में शरीक हुए। नगर निगम सदन में यह प्रस्ताव पार्षद भरत शर्मा, प्रेमदास और ऋषभ गुप्ता ने पेश किया। इसे पास कर दिया गया। 

नगर निगम ने नाम बदलने के मामलों पर विचार के लिए एक कमेटी भी बना रखी है। प्रस्ताव पास होने के बाद इसे इसी कमेटी के पास भेजने का आदेश मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने दिया। 

जौन्स पब्लिक लाइब्रेरी ब्रिटिश काल की है। यह शहर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है। अब जिन लोकतंत्र सेनानी स्व. अधीश के नाम पर इसका नामकरण किया जा रहा है, वह भी अपने जीवनकाल में नियमित रूप से इस लाइब्रेरी में आते रहे। 

बता दें कि अधीश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय प्रचार प्रमुख रहे। आपने कई पुस्तकें भी लिखीं। आप विश्व संवाद केंद्र के संस्थापक भी रहे। आप मूल रूप से आगरा के ही थे और आपका निवास विजय नगर कालोनी में था, जहां उनके परिवार के लोग आज भी रहते हैं। 2016 में आपका निधन हो गया था। 

SP_Singh AURGURU Editor