ब्लैक साड़ी में बेहद सुंदर दिखीं काजोल, फैंस का ध्यान भी खींचा
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो ब्लैक साड़ी पहने नज़र आ रही हैं।
काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में बला की हसीन दिख रही हैं। उनका ये लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ ग्लैमरस भी है।
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन एक्सेसरीज कैरी की, जिससे उनके लुक में और भी चमक आई। मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने मेकअप को काफी सरल रखा है और बालों को सॉफ्ट कर्ली किया है. जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
इस ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस अपनी बेटी नीसा को भी टक्कर दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छा गई हैं. जहां फैंस उन्हें अलग अलग तरह के कॉम्प्लीमेंट्स दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर उन्हें गॉर्जियस बताया , वहीं दूसरे ने ब्यूटीफुल।