कंगना रनौत का जेन जी पर फिर विवादित बयान,  घसीटा शबाना आजमी का भी नाम,  कहा- ये कैसा प्रदर्शन था

कंगना रनौत ने कुछ समय पहले जेन जी और हिंदू लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया था। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस पर सफाई दी पर शबाना आजमी का नाम घसीट लिया और सवाल उठाया कि आखिर ये प्रोटेस्ट कैसा था, जिसमें आधे से ज्यादा दिग्गज एक्ट्रेस की उम्र के लोग थे।

Aug 13, 2026 - 19:27
 0
कंगना रनौत का जेन जी पर फिर विवादित बयान,  घसीटा शबाना आजमी का भी नाम,  कहा- ये कैसा प्रदर्शन था

 
 
नई दिल्ली। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने हाल ही जेन जी लड़‍कियों पर विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने जहां ह‍िंदू लड़क‍ियों को बदसूरत और भ्रष्ट बताने के साथ ही कई मर्दों संग शारीरिक संबंधों को आजादी बताया था, तो वहीं उन्हें युवा पीढ़ी को गटर छाप कहा था। इस पर खूब विवाद हुआ था और अब उन्होंने इस पर सफाई दी है।

कंगना रनौत ने गुरुवार, 13 अगस्त को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बयान का बचाव करने के लिए अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह बोलीं, 'पूरे देश के युवा? अगर आप सिर्फ जेन ज़ी की बात करते हैं, तो लगभग 30-35 करोड़ के पास इनकी आबादी होने वाली है। जो जंतर-मंतर है, वहां पर 10,000 लोग इकट्ठा हुए थे, जिनमें से आधे से ज्यादा लोग तो शबाना आजमी-टाइप लोग थे। आपने देखा कि हर टाइप के एज ग्रुप घूम रहे थे।'  

कंगना ने आगे कहा, 'अगर हम युवाओं की बात करते हैं, जेन ज़ी की हम खास बात करते हैं तो लगभग वहां पर 2000 जेन ज़ी थे, तो कैसे ये लोग इसे जेन ज़ी प्रोटेस्ट कह रहे हैं कि पूरे देश की जेन ज़ी प्रोटेस्ट कर रही है? ये जो यहां पर नसल इकट्ठा हुई थी, उसके बारे में जो उसने विशेष रूप से कहा था। मैं आपको खुली चुनौती देती हूं, मेरा कोई ऐसा विशिष्ट उद्धरण बताइये जहां मैंने पूरी पीढ़ी को शामिल किया हो? ये फालतू का एजेंडा आप मेरे साथ मत चलाइए। मैं युवा-विरोधी नहीं हूं क्योंकि मैं खुद युवा हूं।'

वहीं, कंगना रनौत ने इससे पहले जेन जी के विरोध-प्रदर्शनों की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरत चीजें नहीं देखीं। जेन जी के विरोध-प्रदर्शनों के ये वीडियो देखकर उल्टी आती है। जिस तरह से वो बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, मैंने अपनी जिंदगी में कभी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं। मैं उन्हें 'जेनरेशन गटर' कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वो पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नहीं हैं।'

जब कंगना के इस बयान की आलोचना हुई, तो उन्होंने इस बारे में कहा था, 'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें क्या गलत है? मेरा कहना बस इतना है कि अगर लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि गटर उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए? मैं तो खुद को कॉकरोच नहीं मानती। अगर कोई कहे कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं इसे नकार दूंगी। लेकिन अगर कोई खुद को कॉकरोच बताता है, तो जाहिर है कि वह गटर में ही रहेगा। और कहां रहेगा? लेकिन यह कहना कि मैं सभी युवाओं की बात कर रही थी, बिल्कुल गलत है।'

75 साल की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर संसद की ओर मार्च कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों का साथ दिया था। तस्वीरों और वीडियो में वह प्रदर्शनकारियों के साथ ट्रक में सफर करती भी नजर आई थीं। साथ में एक्टर प्रकाश राज भी थे।