कृति सेनन ने कहा- दिल्ली की हवा बदतर है, कुछ करने की जरूरत
दिल्ली की रहने वाली कृति सेनन ने एयर पॉल्यूशन को लेकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसे ठीक करने की जरूरत है। और अगर ये सही नहीं हुआ तो लोग एक-दूसरे के बगल में खड़े लोगों को नहीं देख पाएंगे।
नई दिल्ली। साउथ स्टार धनुष अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी हैं। दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए थे। यहां पर कृति ने पॉल्युशन को लेकर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ करने की जरूरत है, नहीं तो एक-दूसरे को अपने बगल में खड़े नहीं देख पाएंगे।
कृति सेनन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कुछ भी कहने से मदद मिलेगी। ये (पॉल्युशन) बद से बदतर होता जा रहा है। मैं दिल्ली से हूं और मुझे पता है कि पहले क्या होता था और ये और भी बदतर होता जा रहा है।'
एक्ट्रेस ने आगे बोला, 'इसे रोकने के लिए कुछ करने की जरूरत है। नहीं तो ये एक ऐसे प्वॉइंट पर पहुंच जाएगा, जहां एक-दूसरे को अपने बगल में खड़े देख नहीं पाएंगे।'
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। इसे 2013 में आई 'रांझणा' का सीक्वल बताया जा रहा है। 'रांझणा' में सोनम कपूर और धनुष थे। ये धनुष की पहली हिंदी फिल्म थी। इसे दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म के गाने भी हिट थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह भी हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। AQI 381 दर्ज किया गया। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिली। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में 13 निगरानी स्टेशन में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि 25 स्टेशन ने 300 से ज्यादा रीडिंग के साथ 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज की।