विश्वकर्मा जयंती पर लघु उद्योग भारती ने 11 विशिष्टजनों को दिया सृजन शक्ति सम्मान

आगरा। लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती एवं सृजन शक्ति सम्मान समारोह 11 विशिष्टजनों को सृजन शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

Oct 8, 2025 - 21:29
 0
विश्वकर्मा जयंती पर लघु उद्योग भारती ने 11 विशिष्टजनों को दिया सृजन शक्ति सम्मान
विश्वकर्मा जयंती के मौके पर लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मंच पर मौजूद मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग एवं अन्य।

एक स्थानीय होटल में हुए इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि यह संगठन केवल उद्यमियों का परिवार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लाखों कर्मठ उद्यमियों का प्रतीक है।

समारोह में 11 विशिष्ट विभूतियों को ‘सृजन शक्ति सम्मान’ से अलंकृत किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समाज और राष्ट्र के उत्थान में अनुकरणीय योगदान दिया। इसके अलावा, 42 से अधिक सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी लगन, सृजनशीलता और निष्ठा से उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।

जिन्हें सृजन शक्ति सम्मान प्रदान किया गया वे हैं- इंजीनियर उमेश शर्मा, इंजीनियर अजीत फौजदार, डॉ. एस. सी. अग्रवाल, डॉ. पुनीत गुप्ता, डॉ. अमृत गोयल, आर्किटेक्ट नितिन गुप्ता, आर्किटेक्ट सौरभ सक्सेना, सीए मनोज कुमार खुराना, सीए नवनी भारतीया, अरविंद शुक्ला और शैलेश अग्रवाल।

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने आगरा के उद्योग क्षेत्र की संभावनाओं और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में लघु उद्योग क्षेत्र की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल उद्यमिता को सशक्त नहीं कर रही है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की वास्तविक धुरी बन चुकी है।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जैसे राकेश गर्ग (राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री), दीपक अग्रवाल (राष्ट्रीय सचिव), मनीष अग्रवाल (प्रदेश सचिव) का भी सम्मान किया गया। स्वागत अध्यक्ष रामसिया विकास गुप्ता और संयोजन एवं संचालन सीए नितेश गुप्ता तथा राजीव बंसल ने कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन दिनेश गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

SP_Singh AURGURU Editor