धूमधाम से निकाली गई लवकुश शोभायात्रा
हाथरस। सासनी में कुशवाहा समाज ने श्री हरिहर प्रभात मंडल के सहयोग से भव्य श्री लवकुश शोभा यात्रा निकालीं। विभिन्न झांकियों की सासनी नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। विधायक अंजुला सिंह माहौर शोभायात्रा की मुख्य अतिथि रहीं।

यात्रा के अध्यक्ष वेद प्रकाश उर्फ़ टीनू कुशवाहा ने
शोभा यात्रा का नेतृत्व किया एवं लव कुश सेवा समिति के अध्यक्ष उनकी पूरी टीम ने अखिल भारतीय कुशवाह क्षत्रिय महासभा के आगरा महानगर अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। महामंत्री नरेश कुमार बजाज ने बताया कि लवकुश शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए हर किसी ने सहयोग दिया।
इस दौरान मंत्री अमर सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष योगेश कुमार कुशवाहा ,पूर्व प्रधान कोषाध्यक्ष राजू कुशवाहा पूर्व प्रधान, समिति के अध्यक्ष डॉ अनु कुशवाहा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा उर्फ विरू, महामंत्री डॉ पुष्पेंद्र कुशवाहा, राजेश सिंह कुशवाहा एसपी सिंह कुशवाहा, मनोज राजपूत, जीतू कुशवाह आदि मौजूद रहे।