लीडर्स आगरा ने किया पूर्व विधायक किशन गोपाल का अभिनन्दन, बुजुर्गों के अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प

आगरा। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने पूर्व पार्षद, डिप्टी मेयर और भारतीय जनता पार्टी के दो बार विधायक रहे 80 वर्षीय किशन गोपाल का उनके निवास पर पहुंचकर अभिनन्दन किया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें केसरिया शॊल ओढ़ाकर सम्मानित किया और चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वक्ताओं ने वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए नई पीढ़ी से बुजुर्गों के संघर्ष, सेवा और अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Aug 17, 2026 - 19:19
 0
लीडर्स आगरा ने किया पूर्व विधायक किशन गोपाल का अभिनन्दन, बुजुर्गों के अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प
पूर्व विधायक किशन गोपाल का स्वागत करते लीडर्स आगरा के पदाधिकारी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं एसटी-एससी आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित रहे। लीडर्स आगरा के सदस्यों ने किशन गोपाल के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन एवं रोबिन जैन उपस्थित रहे। सदस्यों ने लीडर्स आगरा एवं तपन ग्रुप द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘हमारे बुजुर्ग–हमारी धरोहर’ भी किशन गोपाल को भेंट की।

पूर्व पार्षद भारत भूषण एडवोकेट ने इस अवसर पर 1990 के दशक के राजनीतिक सद्भाव से जुड़े संस्मरण और किस्से साझा किए। उन्होंने उस दौर के सामाजिक एवं राजनीतिक संबंधों से जुड़े अनुभवों को सामने रखा।

वक्ताओं ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों के पास जीवन के लंबे अनुभव के साथ सामाजिक और सार्वजनिक जीवन की महत्वपूर्ण सीख होती है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए अमूल्य हैं। नई पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के संघर्ष, सेवा भावना और अनुभवों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

लीडर्स आगरा के सदस्यों ने कहा कि संस्था वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। संस्था का प्रयास है कि समाज के वरिष्ठ लोगों के जीवन अनुभवों और योगदान को सम्मान के साथ नई पीढ़ी के सामने लाया जाए।

SP_Singh AURGURU Editor