लायंस क्लब प्रयास ने एक पहल पाठशाला के 500 बच्चों को दी यूनिफॉर्म, डेढ़ लाख रुपये की मदद भी दी

आगरा। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की दिशा में लायंस क्लब प्रयास ने सेवा और सहयोग की पहल की। दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में आयोजित मासिक सेवा कार्य के दौरान क्लब की ओर से 500 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई और डेढ़ लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।

Aug 14, 2026 - 19:16
 0
लायंस क्लब प्रयास ने एक पहल पाठशाला के 500 बच्चों को दी यूनिफॉर्म, डेढ़ लाख रुपये की मदद भी दी
दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में मासिक सेवा कार्य के दौरान मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल एवं लायंस क्लब प्रयास के सदस्य।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम अजय भार्गव, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल और पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने लायंस क्लब प्रयास की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

क्लब की अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पुनीत बागला ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि संस्था लगातार समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए सेवा कार्य कर रही है। बच्चों की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे।

कार्यक्रम में रूपाली अग्रवाल, रुचि बागला, तनुजा मांगलिक, नंदिनी, शिवांगी, रितेश मांगलिक, मीनाक्षी मोहन, रीना गर्ग, अंशुमन बावरी, संजय धवन, शीनू, मंजूषा चंद्रा और डॉ. रचना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor