भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर देर रात बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी उतारती बस को मारी टक्कर, कई यात्री घायल

आगरा। मंगलवार देर रात भगवान टॉकीज–श्री टॉकीज कट के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। आगरा–कानपुर रूट पर चलने वाली रोडवेज बस जब फ्लाईओवर से उतरने के बाद यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बस आगे खड़े टेम्पो में जा घुसी।

Dec 3, 2025 - 11:02
 0
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर देर रात बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी उतारती बस को मारी टक्कर, कई यात्री घायल
पीछे से ट्रक की टक्कर लगते ही बस आगे खड़े टेम्पो से जा भिड़ी।

आगरा। मंगलवार देर रात भगवान टॉकीज–श्री टॉकीज कट के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। आगरा–कानपुर रूट पर चलने वाली रोडवेज बस जब फ्लाईओवर से उतरने के बाद यात्रियों को उतार रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बस आगे खड़े टेम्पो में जा घुसी।

हादसे के तुरंत बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई और कई यात्री हल्के रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, क्योंकि नीचे कट के पास अक्सर बसें, टेम्पो और अन्य वाहन खड़े रहते हैं। वहीं फ्लाईओवर से नीचे उतरते वाहन तेज रफ्तार में अचानक खड़े वाहनों से टकराने की स्थिति में आ जाते हैं। इसी कारण यहाँ प्रतिदिन जाम लगना, अव्यवस्था और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने इस जगह पर स्थायी  पुलिस चौकी, यातायात नियंत्रण और प्रतिबंधित पार्किंग क्षेत्र बनाने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच जारी है।