आगरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने शहर और देहात में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। आदेशानुसार हरीपर्वत में तैनात प्रदीप कुमार त्रिपाठी को सिकंदरा भेजा गया है, वहीं सिकंदरा के नीरज शर्मा को हरीपर्वत थाने की जिम्मेदारी दी गई है। अपराध शाखा से उत्तमचंद पटेल को लोहामंडी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि लोहामंडी के बृजेश गौतम को पिदौरा भेजा गया है।
इंस्पेक्टर क्राइम जगदीशपुरा, राजकुमार तोमर को इरादतनगर थाने की कमान सौंपी गई है। नाई की मंडी से धर्मेंद्र भाटी को बसई जगनेर और पिदौरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार को नाई की मंडी का प्रभारी बनाया गया है। इरादतनगर थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान को अपराध शाखा में भेजा गया है। इसी तरह बसई जगनेर के थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह को भी अपराध शाखा में स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर क्राइम नाई की मंडी सुबोध कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम जगदीशपुरा बनाया गया है।
इस फेरबदल को शहर में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।