बारिश के चलते रुका मैच, 8 विकेट पर 242 रन बनाकर खेल रहा इंग्लैंड

लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट में सीरीज बराबर करने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में जीत चाहिए। इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 242 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण मैच रुक गया है।

Aug 1, 2025 - 22:10
 0
बारिश के चलते रुका मैच, 8 विकेट पर 242 रन बनाकर खेल रहा इंग्लैंड


इससे पहले ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दूसरे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा। बारिश से प्रभावित रहे पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना लिए थे। हालांकि दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपने आखिरी 4 विकेट सिर्फ 20 रन पर खो दिए और पूरी टीम 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5 विकेट पारी में हासिल किए।

शुरुआती चार टेस्ट मैचों में अपेक्षाकृत कम अनुभवी शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी है। लॉर्ड्स में 22 रनों से करीबी हार और लीड्स में पांच विकेट से हार के बावजूद भारतीय टीम ने बर्मिंघम में 336 रनों की बड़ी जीत हासिल करके पलटवार किया। मैनचेस्टर में भी उन्होंने लगभग तय हार को टालकर अपनी जुझारू क्षमता दिखाई।

भारत प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टॉन्ग।